पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 से पहले राउरकेला में सीएम पटनायक ने रखी सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की आधारशिला
पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 से पहले राउरकेला में सीएम पटनायक ने रखी सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की आधारशिला
भुवनेश्वर। पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 से पहले राउरकेला में आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की आधारशिला रखी, जिसकी मेजबानी भुवनेश्वर और राउरकेला में की जाएगी। सीएम पटनायक ने ये आधारशिला वचुर्अली रखी।

बता दें पुरुष हॉकी विश्वकप-2023 होने वाले हैं। इसके लिए बीजू पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (बीपीयूटी) राउरकेला में 15 एकड़ जमीन पर देश का सबसे बड़ा व विश्वस्तरीय स्टेडियम बनने का कार्य मंगलवार से शुरू हो चुका है।
इसके अलावा मुख्मंत्री पटनायक ने आज। 3758.76 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। उन्होंने मंगलवार 438.23 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का वे लोकार्पण किया।इन्हीं परियोजनाओं में देश का सबसे बड़ा स्टेडियम भी शामिल है। इसमें खेल के विकास के लिए सुंदरगढ़ जिले के सभी 17 ब्लॉकों में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम भी शामिल हैं। वही कृषि के विकास के लिए 252 करोड़ रुपए की 11 बड़ी सिंचाई परियोजनाएं एवं पेयजल मुहैय्या करवाने के लिए 12 करोड़ रुपए की परियोजना का शुभारंभ आज सीएम पटनायक ने किया।
इसके अलावा 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और ओड़िया आदर्श विद्यालय में 17 ब्वॉयज और 16 गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास भी हुआ। इसके लिए राउरकेला समेत जिले भर में व्यापक तैयारी चल रही है। बता दें आडिशा सरकार शुरुआत से हॉकी समेत अन्य खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए खिलाडि़यों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इस स्टेडियम के बन जाने से ओडिशा में हॉकी खिलाडि़यों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications