सीएम कमलनाथ के दांए हाथ की उंगली का ऑपरेशन, हमीदिया अस्पताल में भर्ती
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को सुबह हमीदिया अस्पताल में भर्ती हुए जहां उनके दांए हाथ में तकलीफ होने पर उंगली की माइनर सर्जरी की गई। गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन अरूणा कुमार ने बताया कि सीएम कमलनाथ को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बाद कुछ घंटों के लिए डॉक्टरों की देखरेख में उनको रखा गया है और कुछ घंटों के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

इसके बारे में जनसंपर्क मध्य प्रदेश के ट्विटर हैंडल द्वारा जानकारी दी गई थी, 'मुख्यमंत्री कमलनाथ हाथ में तकलीफ होने पर माइनर सर्जरी के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से लैस शासकीय हमीदिया अस्पताल पहुंचे हैं। यहां मुख्यमंत्री का उपचार किया जायेगा।' इसके पहले, सीएम चेकअप कराकर वापस आए थे। बताया जा रहा है कि हाथ में दर्द की वजह से ही कमलनाथ शुक्रवार को हुए सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि वे सामान्य मरीज की तरह अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं, इसलिए कोई भी उनसे अस्पताल मिलने न आए। ऐसा करने पर अस्पताल में इलाज करा रहे दूसरे मरीजों को असुविधा होगी।
दांए हाथ में तकलीफ के बाद सीएम पहुंचे थे अस्पताल
बताया जा रहा है कि सीएम कमलनाथ ने हमीदिया अस्पताल की व्यवस्था की तारीफ की। सीएम ने कहा हमीदिया बहुत ही अच्छा अस्पताल है। उन्होंने कहा कि वे देश के किसी भी अस्पताल में इलाज के लिए जा सकते था, लेकिन उन्होंने सरकारी हमीदिया अस्पताल को ही प्राथमिकता दी। वहींं, सीएम के अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications