CM जगनमोहन रेड्डी की बहन YS शर्मिला ने लॉन्च की अपनी नई पार्टी 'YSRTP', कार्यक्रम में नहीं पहुंचा भाई

हैदराबाद, 08 जुलाई। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और प्रदेश के वर्तमान सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर दी है। वाईएस शर्मिला ने पिता राजशेखर रेड्डी की 72वीं जयंती के अवसर पर अपनी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की शुरुआत की। लॉन्च इवेंट में बोलते हुए शर्मिला ने कहा कि पार्टी का एजेंडा कल्याण, आत्मनिर्भरता और समानता जैसे तीन प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित है। आज वाईएसआर की जयंती है, यह हमारे लिए एक त्योहार की तरह है। वाईएस शर्मिला ने अपनी पार्टी का नाम 'वाईएसआर तेलंगाना पार्टी' रखा है।

Recommended Video

    CM Jagan Reddy की बहन YS Sharmila ने राजनीति में रखा कदम, बनाई नई पार्टी | वनइंडिया हिंदी
    CM Jaganmohan Reddy sister YS Sharmila launched her new party named YSR Telangana Party

    अपने राजनीतिक दल की शुरुआत करते हुए वाईएस शर्मिला ने यह भी ऐलान किया कि वह ठीक 100 दिनों में तेलंगाना में पदयात्रा शुरू करेंगी। पार्टी लॉन्च के दौरान राजशेखर रेड्डी की पत्नी और शर्मिला की मां अपनी बेटी को समर्थन देने के लिए मंच पर उनके साथ मौजूद रहीं, जबकि सीएम भाई वाईएस जगनमोहन रेड्डी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी कडप्पा और अनंतपुर जिलों के दौरे पर थे, जहां उन्होंने अपने पिता की जयंती के रूप में रायथु दिनोत्सवम (किसान दिवस) मनाया।

    यह भी पढ़ें: बुजुर्ग के अंति​म संस्कार के अगले दिन श्मशान भूमि में लड़े परिवार के लोग, बेटी पहुंची अस्थियां लेने

    बता दें कि नई पार्टी की लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा वाईएस शर्मिला ने पहली ही कर दी थी, इसके लिए उन्होंने अपने पिता की 72वीं जयंती वाले दिन को चुना। एक तरफ जहां वाईएस शर्मिला को अपनी मां का साथ मिला है वहीं, पार्टी लॉन्च के बाद से भाई और बहन के बीच रिश्तों में खटास आने की भी खबरें हैं। जब से शर्मिला ने तेलंगाना में एक पार्टी शुरू करने के अपने इरादे की घोषणा की है, तब से उनके भाई जगनमोहन रेड्डी उनसे दूर ही हैं। वाईएसआरसीपी सदस्यों ने भी यह स्पष्ट किया है कि सीएम रेड्डी के विचार अपनी बहन शर्मिला से नहीं मिलते। इस बीच लॉन्च इवेंट में बोलते हुए, विजयम्मा ने कहा कि जगनमोहन रेड्डी और शर्मिला दोनों ही दृढ़ता और अखंडता में वाईएसआर के उत्तराधिकारी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+