'अगर असम में कन्हैया लाल की हत्या हुई होती तो मैं 5 मिनट में...', राजस्थान में बोले CM हिमंता बिस्वा सरमा

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma: राजस्थान के उदयपुर दर्जी कन्हैया लाल की हत्या को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर हमला करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर उनके राज्य में ऐसा कुछ हुआ होता, तो उन्होंने पांच मिनट के भीतर हिसाब बराबर कर दिया होता।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नृशंस हत्या के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया। कोटा के नयापुरा स्टेडियम में बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''अगर असम में कन्हैया लाल की हत्या जैसी घटना हुई होती तो मैं पांच मिनट में हिसाब बराबर कर देता। पांच के अंदर टीवी पर ऐसी ही दूसरी खबर आ जाती लेकिन अशोक गहलोत जैसे लोग कुर्सी पर ही बैठे हैं। लेकिन आरोपियों को सबक नहीं सिखाया।

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma

राजस्थान में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी: सरमा का दावा

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आगामी राजस्थान चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, 'हिंदू सिर को शरीर से अलग करना नहीं जानते, लेकिन वे राजस्थान चुनाव में भाजपा को लाने के लिए ईवीएम मशीनों के जरिए से कांग्रेस के साथ ऐसा जरूर करेंगे।'

सरमा बोले- राहुल गांधी किस मुंह से राजस्थान आएंगे?

सरमा ने आरोप लगाया कि हर कांग्रेस सरकार के लिए अपने चुनावी खर्चों को कवर करने के लिए धन इकट्ठा करने के लिए चुनाव से महीनों पहले योजनाएं शुरू करना एक आम बात है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मैं 22 साल तक कांग्रेस में था। पार्टी चुनाव से पहले योजनाएं लाती है और फिर उनके माध्यम से चुनाव खर्च पूरा करती है। अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना गरीबों के लिए नहीं बल्कि किसी की जेब भरने के लिए है। अगर इसका उद्देश्य गरीबों की मदद करना है, तो फिर इसे 5 साल पहले क्यों शुरू नहीं किया गया? कोरोना के दौरान लोगों को भोजन नहीं मिल रहा था। चुनाव के दो दिन बाद ये सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी। राहुल गांधी किस मुंह से राजस्थान आएंगे? पहले उन्हें गंगा में डुबकी लगानी चाहिए, माफी मांगें और उसके बाद ही राजस्थान आएं।"

उदयपुर में कन्हैया लाल की सरेआम की गई थी हत्या

पेशे से दर्जी कन्हैया लाल की जून 2022 में उदयपुर में इस्लाम का अपमान करने के आरोप में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। कथित तौर पर कन्हैया लाल की दुकान में ग्राहक बनकर गए दो मुस्लिम युवकों ने उनकी धारधार हथियार से गला काट दिया।

इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार दो आरोपियों ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जो वायरल हो गया था। जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। वीडियो में दिख रहे दोनों आरोपियों को घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल दिसंबर में इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप दायर किया था।

'भाजपा चुनावों को कल्याणकारी योजनाओं से नहीं जोड़ती है'

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि, भाजपा चुनावों को कल्याणकारी योजनाओं से नहीं जोड़ती है और उन्हें पांच साल में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा, "हमें चुनाव की चिंता नहीं है। हम चुनाव से ठीक तीन महीने पहले किसी को खुश नहीं करना चाहते। अगर आप विधायकों को होटल में बिठाकर 35 दिनों तक खाना खिलाएंगे तो विधायकों को खाने की आदत पड़ जाएगी।''

राजस्थान के पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा?

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की ऊंची दरों के लिए गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि असम में ईंधन की कीमतें कम हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के जरिए लोगों से पैसा लूटना और खाने के पैकेट खरीदने से कमीशन लेना और फिर मुफ्त वितरण योजनाएं शुरू करना कांग्रेस की एक तकनीक रही है।"

https://hindi.oneindia.com/news/india/udaipur-kanhaiya-lal-security-was-withdrawn-in-3-days-tailor-son-share-so-many-things-691440.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+