ट्रैक्टर रैली हिंसा पर बोले सीएम गहलोत- ये किसानों का काम नहीं, सर...
26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में भड़की हिंसा पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है।
नई दिल्ली। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में भड़की हिंसा पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पूरी घटना पर किसानों का समर्थन करते हुए कहा- "कोई भी इस हिंसा का समर्थन नहीं करेगा, हम इसकी निंदा करते हैं। हर किसी ने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लाल किले पर किए गए उत्पीड़न का कड़ा विरोध किया है। किसानों को शांतिपूर्वक अपनी मांगों को रखना चाहिये। 65 दिनों तक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जो संयम दिखाया वह सराहनीय था। वे (सरकार) न्यायिक जांच क्यों शुरू नहीं कर रहे हैं? वे (किसान) जो लगभग 70 दिनों से शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे, वे ऐसा कुछ नहीं कर सकते। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"

यह भी पढ़ें: नए कृषि कानूनों को केंद्र द्वारा वापस लिए जाने तक कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी-सीएम अशोक गहलोत
उन्होंने कहीं न कहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग 70 दिन से शांति से बैठे थे वो गड़बड़ी नहीं कर सकते। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कृषि कानूनों पर संसद में चर्चा नहीं हुई। पीएम खुद किसानों को बुलाकर बात करें तो रास्ता निकल सकता है। लंबे समय तक आंदोलन देशहित में नहीं है।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। इस हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचाया। दिल्ली पुलिस के जवानों को इस हिंसा में काफी गंभीर चोटें आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications