कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे अशोक गहलोत, क्या छोड़ देंगे CM की कुर्सी?
नई दिल्ली, 22 सितंबर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को पुष्टि की कि वह कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। अशोक गहलोत ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह कभी भी राजस्थान से दूर नहीं रहेंगे और राज्य के लिए काम करते रहेंगे। इसी बीच ऐसी भी खबरें आ रही है कि, राहुल गांधी द्वारा एक व्यक्ति एक पद के नियम को लेकर दिए गए बयान के बाद गहलोत के रुख में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
Recommended Video

इंडिया टुडे की खबरे के मुताबिक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि, मैं नामांकन करूंगा, फिर देखते हैं क्या माहौल बनता है, चुनाव भी हो सकता है। गहलोत ने यह भी साफ कहा कि वह अगर अध्यक्ष बन भी गए तो भी राजस्थान से दूर नहीं जाएंगे। वह बोले कि जिस राज्य से मैं आता हूं, जिस गांव में मैं पैदा हुआ वहां के लोगों से दूर जैसे जा सकता हूं। वहां के लोगों की सेवा करता रहूंगा।
अशोक गहलोत ने कांग्रेस के प्रेसिडेंट चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा कि, मैं विशेष रूप से किसी पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। देखते हैं राजस्थान में क्या हालात बनते हैं, कांग्रेस आलाकमान क्या फैसला लेता है और राजस्थान के विधायक क्या सोचते हैं। यह सब इस पर निर्भर करता है। वहीं सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के संकेत के बाद अशोक गहलोत अपने पद से हटने को लेकर मन बना सकते हैं।
सूत्रों के हवाले से दावा किया कि, अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाते हैं, तो कांग्रेस शीर्ष आलाकामान सचिन पायलट को राजस्थान की बागडोर सौंप सकता है। हालांकि कि ये जानकारियां सत्ता के गलियारों में सूत्रों के हवालों से तैर रही हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए केरल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications