क्‍या सीपी जोशी को राजस्‍थान CM बनाएंगे अशोक गहलोत या अबकी बार सचिन पायलट सरकार?

जयपुर, 22 सितम्‍बर। देश में चुनाव कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का हो रहा है, मगर असली दांव राजस्‍थान पर लगेगा। कांग्रेस अध्‍यक्ष चुनाव 2022 में मुकाबला राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत व केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के बीच होने की संभावना है। अगर अशोक गहलोत अध्‍यक्ष चुने जाते हैं तो उनके सामने अपनी सियासी जादूगरी दिखाने की नौबत आ सकती है, क्‍योंकि राजस्‍थान की राजनीति के गलियारों में यह चर्चा होने लगी है कि राजस्‍थान में अबकी बार सचिन पायलट सरकार।

Recommended Video

    Sachin Pilot के CM बनने पर Ashok Gehlot का अडंगा, करीबी का नाम बढ़ाया | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    सीपी जोशी बन सकते हैं राजस्‍थान सीएम?

    सीपी जोशी बन सकते हैं राजस्‍थान सीएम?

    सियासत के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत का दांव इस बार सही लगा तो सचिन पायलट की बजाय कांग्रेस के दिग्‍गज नेता व वर्तमान राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष सीपी जोशी नए मुख्‍यमंत्री बन सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मीडिया की खबरों में इस तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सोनिया गांधी से अशोक गहलोत की मुलाकात के बाद इस तरह के संकेत मिले हैं कि सीपी जोशी को सीएम बनाया जा सकता है। ऐसे में राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष की सीट भी खाली हो जाएगी। उस पर गहलोत किसको बैठाते हैं। यह भी चर्चा का विषय है।

     अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्‍थान के सीएम

    अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्‍थान के सीएम

    दरअसल, अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्‍थान के सीएम हैं। इस बार के कार्यकाल में पूर्व डिप्‍टी सीएम व प्रदेशाध्‍यक्ष सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी अदावत खुलकर सामने आ चुकी है। सचिन पायलट तो साल 2020 में अपने पक्ष के विधायकों को साथ लेकर बगावत भी कर चुके हैं। तब अशोक गहलोत की सरकार गिरते गिरते बची थी। तब लोगों को अशोक गहलोत की सियासी जादूगरी देखने को मिली थी। सरकार बच गई और सचिन पायलट को डिप्‍टी सीएम व पीसीसी चीफ का पद तक गंवाना पड़ा था। अब कांग्रेस अध्‍यक्ष पद चुनाव के चलते बाजी पलटती नजर आ रही है।

     नजरें राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 पर भी

    नजरें राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 पर भी

    अशोक गहलोत अगर कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनते हैं तो राजस्‍थान छोड़कर दिल्‍ली आ जाएंगे। ऐसे में संभावना यह जताई जा रही है कि अशोक गहलोत को राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री पड़ेगा। हालांकि यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया कि अशोक गहलोत सीएम का पद छोड़ेंगे या नहीं। सियासत के जानकार कहते हैं कि अशोक गहलोत कतई नहीं चाहेंगे कि वे राजस्‍थान सीएम की कुर्सी सचिन पायलट के लिए आसानी से खाली करेंगे। अगर गहलोत कोई सियासी जादूगरी दिखाते हैं कि सचिन पायलट की बजाय अपने किसी खास नेता को सीएम बनाते हैं तो साल 2023 में प्रस्‍तावित राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के नतीजे भी काफी बदल सकते हैं।

    राजस्‍थान सीएम बन सकने के सवाल पर पायलट क्‍या बोले?

    अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने की स्थिति में सचिन पायलट के राजस्‍थान सीएम बन सकने का सवाल खुद सचिन पायलट तक पहुंच गया। मीडिया से बातचीत में इस सवाल के जवाब में सचिन पायलट सीधे तौर पर कुछ कहने से बचते दिखे। हालांकि पायलट ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस पार्टी महज 21 सीटों पर सिमट गई थी। इसके बाद वे पीसीसी चीफ बने और राजस्‍थन विधानसभा चुनाव 2018 में पार्टी को जीत दिलवाई।

    पायलट ने सीएम बन सकने के सवाल को बताया काल्‍पनिक

    अब गहलोत के कांग्रेस अध्‍यक्ष व पायलट के सीएम बन सकने की संभावनाओं के सवाल को खुद पायलट ने काल्‍पनिक सवाल बताया है। हालांकि सचिन पायलट ने एक व्यक्ति एक पद का हवाला देकर इससे जुड़े सवाल-जवाबों को और हवा दे दी है। पायलट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता। अगले 2-3 दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कांग्रेस अध्‍यक्ष चुनाव 2022 में कौन नामांकन करेगा? कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है, जहां अध्यक्ष पद के लिए इतनी पारदर्शिता से चुनाव हो रहे हैं।

    एक व्‍यक्ति एक पद का नियम मुझ पर लागू नहीं-अशोक गहलोत

    राजस्‍थान कांग्रेस में यह सवाल भी उठ गया है कि एक व्‍यक्ति एक पद। मतलब गहलोत कांग्रेस अध्‍यक्ष बनते हैं तो उन्‍हें राजस्‍थान सीएम का पद छोड़ना पड़ेगा। इस पर खुद सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कोई भी लड़ सकता है। सीएम का पद इसके दायरे में नहीं आता। सीएम गहलोत के इस बयान के मायने ये निकाले जा रहे हैं कि वे राजस्‍थान मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+