Lockdown में क्‍या खुलने चाहिए क्‍या नहीं? केजरीवाल ने जनता से मांगे सुझाव, ऐसे दे सकते हैं अपनी राय

नई दिल्‍ली। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में आज रात 8 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। अब ऐसी उम्‍मीदें जताई जा रही है कि लॉकडाउन 4 या फिर आगे मिलने वाली ढ़ील को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं। इस बीच दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से सुझाव मांगा है कि 17 मई के बाद लॉकडाउन में कितनी छूट मिलनी चाहिए, कितनी नहीं। केजरीवाल ने कहा कि जनता बुधवार तक सुझाव देकर बताए कि मेट्रो, बस चलाई जाए या नहीं। स्कूल, मार्केट को खोला जाए या नहीं। कारखाने खुलने चाहिए या नहीं। केजरीवाल ने कहा कि जनता परसों तक सुझाव देकर बताए कि मेट्रो, बस चलाई जाए या नहीं। स्कूल, मार्केट को खोला जाए या नहीं। इस बाबत अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी।

Recommended Video

    PM Modi की बैठक के बाद Arvind Kejriwal ने Lockdown को लेकर Delhi से मांगे सुझाव | वनइंडिया हिंदी
    Lockdown में क्‍या खुलने चाहिए क्‍या नहीं? केजरीवाल ने जनता से मांगे सुझाव, ऐसे दे सकते हैं अपनी राय

    आप ऐसे दे सकते हैं अपना सुझाव

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मैं दिल्लीवासियों से उनके सुझाव जानना चाहता हूं। आप 17 मई के बाद क्या चाहते हैं। आप अपने सुझाव कल शाम तक 1031 नंबर पर दे सकते हैं, या फिर आप हमें मेल या व्हाट्सऐप भी कर सकते हैं। व्हाट्सऐप करने के लिए आप 8800007722 पर मैसेज कर सकते हैं।

    या फिर [email protected] पर आप मेल भी कर सकते हैं। सीएम केजरीवाल ने बताया है कि जनता से सुझाव लेने के अलावा वो डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स से भी बात करेंगे। इसके बाद गुरुवार को वो अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेंगे।

    केजरीवाल ने यह भी साफ किया सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क सख्ती के साथ जरूरी रहेंगे। केजरीवाल बोले कि अब हमें अपनी सेहत बनाकर रखनी है और साथ ही अर्थव्यवस्था की सेहत भी बनाकर रखनी है। बता दें कि अगर लॉकडाउन 4.0 लागू किया जाता है तो आर्थिक गतिविधियों पर छूट दी जा सकती है।

    साथ ही राज्यों को कई तरह की शक्तियां जैसे रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन्स का बंटवारा करना व उसकी पहचान करने का अधिकार राज्यों को दे दिया जाएगा। वहीं कोरोना वायरस के प्रभाव की बात करें तो महाराष्ट्र और गुजरात के बाद दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+