नोटबंदी पर 5 सीएम की कमेटी देगी पीएम को सुझाव, चंद्रबाबू नायडू होंगे अध्यक्ष
पांच प्रदेश के मुख्यमंत्री नोटबंदी के फैसले के बाद केंद्र को इस मुद्दे पर मदद करने के लिए देंगे सुझाव, चंद्रबाबू नायडू करेंगे पैनल की अध्यक्षता
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद जिस तरह से दे के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के एक्सपर्ट प्रशासकों की मदद लेने का फैसला लिया है।

नोटबंदी को लेकर 5 बड़े बदलाव, क्या आपने पढ़े?
इसके लिए केंद्र मुख्यमंत्रियों की मदद ले रहा है। नोटबंदी की समस्या से निपटने के लिए सब कमेटी बनाने का फैसला लेगी जो कैशलेस इकॉनोमी के लिए अपने सुझाव देगी।
चंद्रबाबू नायडू होंगे अध्यक्ष
इस कमेटी में नीतीश कुमार, नवीन पटनायक और चंद्रबाबू नायडू होंगे। सूत्रों की मानें तो इस कमेटी में शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं।
यह है देश का पहला डिजिटल गांव, सबके पास बैंक खाते, कैश की कोई जरूरत नहीं
नीतीश कुमार के कार्यालय ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है जबकि नवीन पटनायक के ऑफिस ने इस फैसले के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। हालांकि चंद्रबाबू नायडू ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है कि वह इस पैनल की अध्यक्षता करेंगे।
कांग्रेस ने बताया संघीय ढांचे पर हमला
केंद्र इस कोशिश में भी है कि वह इस कमेटी में कांग्रेस के मुख्यमंत्री को भी शामिल करे। इसके लिए पुंडुचेरी के सीएम वी नारायणस्वामी और त्रिपुरा के सीएम मानिक सरकार के पास जा सकती है।
जब नारायणस्वामी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए मुझे अपने नेतृत्व से बात करनी होगी। वहीं केंद्र के इस फैसले पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम की यह मुद्दे से भटकाने की कोशिश है।
शर्मा ने कहा कि अगर सरकार इस मुद्दे पर सलाह चाहती है तो वह पार्टी के मुखिया के जरिए हो सकता है, कैसे सरकार सीएम को पैनल में शामिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह एक बार फिर से संघीय ढांचे का अपमान है।
नायडू को पहले भी दी गई है जिम्मेदारी
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को इसके लिए फोन करके उन्हें सब कमेटी बनाकर इस स्थिति को सही करने के लिए कहा है।
इस कमेटी में अलग-अलग राज्यों के पांच मुख्यमंत्री होंगे जिसकी अध्यक्षता नायडू करेंगे। आपको बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को स्वच्छ भारत अभियान में भी पीएम मोदी ने मुखिया बनाया था।
नोटबंदी के बाद चंद्रबाबू नायडू इस फैसले से हो रही दिक्कतों को जल्द खत्म करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। नायडू को यह जिम्मेदारी देकर पीएम मोदी ने उनमें भरोसा जताया है कि वह डैमैज कंट्रोल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications