दोस्त के बॉयफ्रेंड ने कोल्ड ड्रिंक्स में पिलाया नशीला पदार्थ, चलती कार में छात्रा से किया गैंगरेप

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में एक चौकानी वाली घटना सामने आई है, जहां पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को उसके दोस्त के प्रेमी और उसके दोस्तों द्वारा कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोनिपत महिला पुलिस थाने में दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया है वह 18 जुलाई को किताबें और दवाइयां खरीदने के लिए सोनीपत गई थी। दवाएं और किताबें खरीदने के बाद उसने अपने एक दोस्त को फोन किया क्योंकि वह उससे मिलना चाहती थी।

Class 12 girl was allegedly physical attack by by her friends boyfriend in Sonipat

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सहेली ने उसे एक आरोपी का नंबर दिया है जिसका नाम है विकास जो उसे लेने गया था और उसने पीड़िता को अपने दोस्त के यहां छोड़ आया था। पुलिस शिकायत के अनुसार पीड़िता ने आरोपी विकास को फोन किया, जिसने उसे अपनी कार में लिफ्ट देने की पेशकश की थी। विकास उसे अपने दोस्त के घर ले जाने के बजाय उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गया। इसके बाद कार में दोस्तों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

इसके बाद आरोपी ने अपनी कार में लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और फिर उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गया जहां पहले से मौजूद उसके दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विकास और उसके दोस्तों के खिलाफ सीआरपीसी, आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तारी नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के संबंध में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस पीड़िता की दोस्त के साथ भी पूछताछ कर सकती है।

यह भी पढ़ें- हरियाणवी शाकाहारी बुजुर्ग को मलेशिया जा रही फ्लाइट में खिला दी चिकन सैंडविच, 1.54 लाख जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+