दिल्ली में भजन बजाने को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, एक को उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में मंगलवार रात दो गुटों में विवाद हो गया। ये विवाद भगवान के भजन को लेकर था। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने दूसरे परिवार के तीन भइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी और उसके बेटों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

clash

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात एक परिवार के लोग डीजे पर माता रानी के भजन बजा रहे थे। तभी बगल में रहने वाला अब्दुल सत्तार आया और उन्होंने डीजे की आवाज को लेकर आपत्ति जताई। भजन भजा रहे सुशील से सत्तार की कहासुनी हो रही थी कि उनकी पत्नी भी वहां पर पहुंच गईं। उन्होंने सोचा कि बातचीत कर विवाद को खत्म किया जाए, लेकिन अब्दुल सत्तार ने विवाद को और बढ़ा दिया। सुशील के परिजनों के मुताबिक कुछ ही देर बाद अब्दुल सत्तार कई लोगों को लेकर वहां पहुंचा और उसने दोनों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। बाद में सुशील के परिवार वालों को भी ये खबर लगी और वो भड़क गए। इसके बाद सुशील के भाई सुनील और अनिल भी मौके पर पहुंचे। जिस पर अब्दुल सत्तार ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आनन-फानन में सभी को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिल और सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सत्तार और तीन बेटों को गिरफ्तार कर लिया। सुशील के परिजनों के मुताबिक वो पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। आरोपी उनके तीन लड़कों को मारने के बाद हथियार लहराते हुए इलाके से गए। पुलिस ने सिर्फ सत्तार और उसके लड़कों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी चांद, सलीम, हसीन अभी भी फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+