सीजेआई के खिलाफ आरोप: 300 से अधिक महिलाओं ने की सुनवाई रोकने की मांग, जजों को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई (CJI Ranjan Gogoi) के खिलाफ यौन शोषण (Sexual Harassment) का आरोप लगाने वाली महिला ने चल रही जांच प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया था। वहीं, महिला के इस फैसले के बाद जस्टिस गोगोई जांच पैनल के सामने पेश हुए थे। इस बीच, सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच पर चिंता व्यक्त करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को एक खुला पत्र लिखा गया है। पत्र को 300 से अधिक व्यक्तियों का समर्थन हासिल है, जिसमें वकील, कार्यकर्ता और कई गैर सरकारी संगठन भी शामिल हैं।

शिकायतकर्ता के फैसले के समर्थन में 300 महिलाएं
इस पत्र में कहा गया है कि महिला की जांच प्रक्रिया से हटने के बाद भी जांच जारी रखकर और सीजेआई गोगोई को समन करके समिति ने खुद को अविश्वसनीय बना लिया है। उन्होंने सीजेआई के खिलाफ उत्पीड़न मामले में सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है, 'हम महिला के पैनल द्वारा जांच प्रक्रिया में शामिल ना होने के फैसले का समर्थन करते हैं।' उन्होंने इस मामले में किसी बाहरी सदस्य के ना होने का मुद्दा भी उठाया है।

महिला ने जांच प्रक्रिया में शामिल होने से किया था इनकार
300 से अधिक महिलाओं ने प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट एट वर्कप्लेस एक्ट 2013 के तहत यौन उत्पीड़न की रोकथाम के प्रावधान को ध्यान में रखते हुए विशेष जांच समिति से इसकी सुनवाई करने की मांग की है। पहले भी महिलाओं ने न्यायाधीशों को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस पत्र में उन्होंने अपनी मांगों को दोहराया है। पत्र में महिला द्वारा जांच प्रक्रिया से हटने के पीछे दिए गए कारण को सही ठहराया गया है, विशेष रूप से शक्ति के असंतुलन के संदर्भ में, जहां एक तरफ महिला और दूसरी तरफ न्यायपालिका के वरिष्ठ सदस्यों को रखा गया है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

महिला ने लगाए हैं सीजेआई पर यौन उत्पीड़न के आरोप
इसके पहले, महिला अपने लिखित पत्र के साथ कमेटी के सामने पहुंची थी और उसने बताया था कि आखिर क्यों उसने यौन शोषण की शिकायत सात महीने के बाद की। महिला का कहना था कि बिना वकील के कमेटी के भीतर मुझे अपना पक्ष रखना काफी मानसिक पीड़ा दे रहा था। महिला ने बयान जारी करके कहा कि वह अब कमेटी की सुनवाई में हिस्सा नहीं लेगी।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications