CJI BR Gavai ने 12 करोड़ एलिमनी मांग रही महिला को लगाई फटकार, 'नौकरी ढूंढ़ो और गुजारा करो'

CJI BR Gavai News: तलाक के एक मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस बीआर गवई ने महिला को कड़ी फटकार लगाई। महिला ने अपने पति से तलाक के बदले गुजारा भत्ता के तौर पर 12 करोड़ रुपये की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि सिर्फ 18 महीने की शादी में महिला घर, बीएमडब्ल्यू कार और 12 करोड़ रुपये की डिमांड कैसे कर सकती है? उन्होंने इसे अतार्किक मांग बताते हुए कहा कि याचिकाकर्ता (महिला) को आत्मनिर्भर होने पर ध्यान देना चाहिए।

सीजेआई ने कहा कि शादी सिर्फ 18 महीने रही है और महिला खुद बेहद पढ़ी लिखी है। ऐसे में घर के साथ 12 करोड़ रुपये और बीएमडब्ल्यू मांगना तार्किक नहीं है। कोर्ट ने महिला से कहा कि आप काफी पढ़ी लिखी हैं। आपने आईटी की पढ़ाई की है और एमबीए भी किया है। पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में इतनी डिग्री वालों के लिए काफी जॉब हैं। कोर्ट ने महिला के पति के बहुत अमीर होने के तर्क को भी स्वीकार नहीं किया है।

CJI BR Gavai

CJI BR Gavai ने महिला पर की सख्त टिप्पणी

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि मेरे पति ने मेरे ऊपर बहुत सारे आरोप लगाए हैं। मुझे सिजोफ्रेनिया का मरीज बताया है। मेरे खिलाफ बहुत सारे केस भी दर्ज हैं। ऐसे में मुझे कौन नौकरी देगा? इसके जवाब में सीजेआई ने कहा कि हम उन शिकायतों को रद्द करते हैं। सीजेआई ने कहा, 'आप इतनी पढ़ी-लिखी हैं और आपको नौकरी करने के बारे में सोचना चाहिए। 18 महीने शादी चली उसमें मुंबई में घर, 12 करोड़ रुपये और बीएमडब्ल्यू नहीं मांग सकती हैं। पति के पिता की संपत्ति में से हिस्सा नहीं मांगा जा सकता है।'

यह भी पढ़ें: सलमान, शाहरुख और जाट आरक्षण: जगदीप धनखड़ की वकालत के 5 चर्चित केस, जब कोर्ट में दिखा उनका दमदार रूप

CJI ने महिला को दी नौकरी करने की नसीहत

सीजेआई ने कहा कि या तो मुंबई में घर लो या फिर 4 करोड़ रुपये लेकर आगे अपने लिए नौकरी ढूंढ़ो। नौकरी करें और अपना जीवन-यापन करें। पति की तरफ से पेश वकील माधवी दीवान ने कहा कि महिला को खुद भी काम करना चाहिए। सीजेआई ने इस पर सहमति जताई और कहा कि आपको नौकरी करनी चाहिए। सीजेआई ने महिला से कहा, 'आप इतनी पढ़ी लिखी हैं और आपको खुद कमाकर खाना चाहिए, मांगना नहीं चाहिए।'

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा मार्ग पर अवैध होटल-ढाबों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, बिना लाइसेंस नहीं चलेंगे दुकान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+