AKASA AIR: अकासा एयर का परिचालन शुरू, मुंबई-अहमदाबाद के लिए भरी पहली उड़ान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने राज्य मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ अकासा एयर की मुंबई-अहमदाबाद उड़ान का उद्घाटन किया। अकासा एयर आखिरकार अपनी पहली उड़ान भरी।

नई दिल्ली, 07 अगस्त: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अकासा एयर (Akasa Air) की पहली उड़ान मुंबई-अहमदाबाद का आज सुबह उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि अकासा एयर ने शुक्रवार को अहमदाबाद-बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि के लिए पहली कमर्शियल उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग शुरू की थी। दो दिन बाद आज यानी रविवार को फ्लाइट ने पहली उड़ान भरी।

यहां से भी भरेगी उड़ान

यहां से भी भरेगी उड़ान

कासा एयर का एयरलाइन कोड क्यूपी (QP) है। 7 अगस्त 2022 से मुंबई और अहमदाबाद के बीच यह फ्लाइट चलेगी। इसके बाद 13 अगस्त से एयरलाइन 28 साप्ताहिक उड़ानों का और संचालन करेगी। जो बेंगलुरु और कोच्चि के बीच चलेगी। टिकट बिक्री शुरू हो गई है।

अच्छी सुविधा देने के लिए कंपनी तैयार

अच्छी सुविधा देने के लिए कंपनी तैयार

अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दूबे ने कहा कि हम फाइनली टिकट बिक्री के लिए उत्साहित हैं। हम अपने प्रोडक्ट को प्रजेंट करने के लिए भी तैयार हैं जो अब तक श्रेणी में अनुभव किए गए किसी भी चीज़ से अच्छा होने का वादा करते हैं।

ग्राहक सुविधा देख खुश होंगे

ग्राहक सुविधा देख खुश होंगे

अकासा कर्मचारियों के साथ गर्म और कुशल ग्राहक सेवा प्रदान करने के साथ-साथ एक विश्वसनीय और भरोसेमंद नेटवर्क और किफायती किराए हम अपने ग्राहकों को प्रदान करेंगे। मुझे यकीन है कि उन्हें अच्छा लगेगा।

ऐसे करें टिकट बुकिंग

ऐसे करें टिकट बुकिंग

बुकिंग मोबाइल ऐप और इसकी वेबसाइट www.akasaair.com के माध्यम से उपलब्ध है। अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा कि अकासा एयर की नेटवर्क रणनीति एक मजबूत अखिल भारतीय उपस्थिति स्थापित करने और देश भर में मेट्रो से टियर 2 और टियर 3 शहरों तक संपर्क प्रदान करने पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- हवाई यात्रा सुरक्षित नहीं! दो दिन में दूसरी घटना, गो फर्स्ट के बाद आज पक्षी से टकराई विस्तारा की फ्लाइट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+