हवाई यात्रा सुरक्षित नहीं! दो दिन में दूसरी घटना, गो फर्स्ट के बाद आज पक्षी से टकराई विस्तारा की फ्लाइट
विस्तारा एयरलाइन्स की एक फ्लाइट शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। विमान वाराणसी से मुंबई जाने के लिए रवाना हुआ था।
नई दिल्ली, 05 अगस्त : विस्तारा एयरलाइन्स की एक फ्लाइट शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। विमान वाराणसी से मुंबई जाने के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरते ही विमान एक पक्षी की चपेट में आ गया और भारी दुर्घटना होने से बच गया। फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करा लिया गया है।

बता दें कि विस्तारा ए-320 विमान वीटी-टीएनसी ऑपरेटिंग फ्लाइट यूके-622 (वाराणसी-मुंबई) के लिए उड़ान भरी थी। एक पक्षी की चपेट में आने के कारण वाराणसी में उसे सुरक्षित लैंड कराया गया है। हालांकि विमान का राडोम क्षतिग्रस्त हो गया है। डीजीसीए ने यह जानकारी दी है।
इससे पहले भी हादसा होने से बचा
विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वाराणसी एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने बताया कि पक्षी टकराने की सूचना मिलने के बाद मुंबई जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान और यात्री सुरक्षित हैं, विशेषज्ञों द्वारा विमान की जांच की जा रही है।
इंजन खराब हो गया था
विमान हादसों की खबर लगातार सामने आ रही है। इससे पहले भी विमान हादसा होने से बच गया था। गनीमत है कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ था। बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा फ्लाइट का इंजन खराब हो गया था। इसके बाद एक इंजन पर इसे दिल्ली में लैंडिंग कराई गई थी। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया था। मामले की सूचना डीजीसीए को दी गई थी।
यह भी पढ़ें- बैंकॉक-दिल्ली विस्तारा फ्लाइट की इंजन में आई खराबी, ऐसे की सुरक्षित लैंडिंग, हादसा होने से बचा विमान












Click it and Unblock the Notifications