सुनहरे अक्षरों में नहीं, जिन्ना की कब्र पर लिखा जाएगा नागरिकता संशोधन बिल: टीएमसी सांसद, डेरेक ओ ब्रायन
नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल पेश किया। इस दौरान सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, बिल का विरोध करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं यह सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, मैं जानना चाहता हूं यह कहां लिखा जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कब्र पर लिखा जाएगा या कराची में जिन्ना की कब्र पर लिखा जाएगा।

भाजपा की राजनीति झूठ पर आधारित
गौरतलब है कि लोकसभा में पास होने के बाद बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल बुधवार को राज्यसभा में पेश किया गया। बिल पर चर्चा का लंबा दौर चला जिसमें सभी राज्यसभा संसदों से उनकी प्रतिक्रिया ली गई, इस दौरान बिल का विरोध करते हुए टीएमसी नेता ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा की राजनीति झूठ, झांसा और जुमला पर आधारित है। देश में पिछले पांच सालों में 2 करोंड़ लोगों को अपनी नौकरी से हांथ धोना पड़ा।

नोटबंदी पर कोई बात नहीं करता
राज्यसभा में बहस के दौरान टीएमसी सांसद ब्रायन कहा कि, गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि बिल में चिंता जैसी कोई बात नहीं है। कुछ साल पहले ऐसे ही नोटबंदी के दौरान पीएम मोदी ने कहा था चिंता की बात नहीं है सिर्फ 30 दिन मुझे काम करने का मौका दें नहीं तो जिंदा जला दें। इतने साल बीत जाने के बाद आज कोई नोटबंदी की बात नहीं करता, यह सरकार वादे करने में बहुत अच्छी है बेहतर होता अगर वादे तोड़ने में भी अच्छी होती।

हमें मत सिखाएं देशभक्ति
डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि आजकल हमें हर कोई यह सिखाने को कोशिश कर रहा है कि बंगाली का मतलब क्या होता है। मैं उनसब से कहना चाहूंगा हमें सिखाने की कोशिश ने करें हम अच्छे से जानते हैं बंगाली का मतलब क्या होता है। हमें देशभक्ति सिखाने को कोशिश न करें, इतिहास में जाकर देखें अंग्रेजों से लोहा बंगालियों ने ही लिया था। आप कौन होते हैं हमें देशभक्ति सिखाने वाले।












Click it and Unblock the Notifications