Citizenship Amendment Bill पर बोले राजनाथ सिंह- इससे असम में NRC पर नहीं पड़ेगा प्रभाव
नई दिल्ली। नागरिकता बिल-2016 को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने इस बिल का जमकर विरोध किया जबकि कांग्रेस ने भी इस बिल के विरोध में लोकसभा से वॉक आउट किया। वहीं, नागरिकता संशोधन बिल पेश किए जाने के बाद चर्चा के दौरान लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसके पक्ष में तर्क रखे। उन्होंने कहा कि नागरिकता विधेयक से असम में NRC पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक से शरणार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये विधेयक अकेले असम के लिए नहीं है, ये उन प्रवासियों के लिए भी है जो पश्चिमी बॉर्डर से आए हैं और पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में बस गए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम NRC को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इस बिल के कारण NRC में कोई भेदभाव नहीं होगा। अवैध प्रवासियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नागरिकता संशोधन बिल पर सरकार को सदन में विरोध का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस सहित कई दलों ने इसका विरोध किया है जबकि टीएमसी, समाजवादी पार्टी और सीपीआई(एम) ने भी इसका विरोध किया है। टीएमसी ने कहा कि ये बिल धार्मिक आधार पर भेदभाव की बात करता है जोकि संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications