नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अब जाफराबाद में विरोध प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुआ हिंसक प्रदर्शन अभी थमा भी नहीं है कि पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद से पत्थरबाजी की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों में पुलिस पर पत्थरबाजी की है जिसके जवाब में पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है इसलिए एहतियातन जाफराबाद, सीलमपुर इलाके में ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे यहां पर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस बीच करीब एक घंटे बाद भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। उपद्रवियों ने डीटीसी की 3 बसों में तोड़फोड़ की, वहीं पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक सीलमपुर के विधायक हाजी इशराक और चौहान बांगर से निगम पार्षद अब्दुल रहमान ने भी इस प्रदर्शन में शिरकत करने की कोशिश की तो छात्रों ने उनको गो बैक के नारे लगाकर वापस जाने के लिए कहा और स्थानीय विधायक और निगम पार्षद का बहिष्कार करते हुए उनको इस प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया वहीं छात्रों का कहना था कि हम जामिया के छात्रों के साथ हैं और हम किसी तरह का प्रदर्शन का राजनीतिकरण नहीं होने देंगे।
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र सहित उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों में आंदोलन बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications