दिल्ली एयरपोर्ट पर सिगरेट के पैकेट में सोने की स्मगलिंग करते दो गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने को गैरकानूनी रूप से ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन दो लोगों में एक यात्री और एक एयरपोर्ट का ही कर्मचारी है। ये गिरफ्तारियां शुक्रवार हो हुई हैं। दोनो लोगों को कस्टम की कस्टडी में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिगरेट के पैकेटों में इन्होंने 1370 ग्राम सोना रखा हुआ था। इस सोने की कीमत करीब 40 लाख है। दोनों को कस्टम के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।













Click it and Unblock the Notifications