प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी के फैसले पर क्या बोला चीनी मीडिया?
चीनी मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को बताया साहसिक कदम, इस फैसले को जुआ बताते हुए कहा कि यह एक उदाहरण बनेगा
बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को चीन की आधिकारिक मीडिया ने साहसिक कदम बताया है। चीनी मीडिया ने पीएम के इस फैसले को जुआ बताते हुए लिखा है कि यह फैसला एक उदाहरण पेश करेगा कि यह सही साबित होगा या गलता, इससे चीन भी भ्रष्टाचार से लड़ने में अहम सबक लेगा।

नोटबंदी के बाद धड़ल्ले से डाउनलोड हो रहे हैं 'मोदी ऐप्स'
पीएम का मुद्रा सुधार एक जुआ
चीनी मीडिया ने लिखा है कि मोदी का फैसला बेहद साहसिक है, हम इस बात की कल्पना नहीं कर सकते हैं कि अगर चीन में 50 और 100 यूआन के नोट बंद कर दिए जाए तो क्या होगा।
चीन की सरकार द्वारा चलित मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि मोदी ने मुद्रा सुधार का एक जुआ खेला है। आपको बता दें कि चीन में सबसे बड़ी नोट 100 यूआन का है।
RBI गवर्नर उर्जित पटेल के खिलाफ पुलिस में शिकायत
पीएम मोदी के सामने हैं कई चुनौतियां
पीएम मोदी के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती थी कि इस फैसले की जानकारी लीक ना हो, इसके क्रियान्वयन के लिए इसकी गोपनीयता काफी अहम होती है। हालांकि मोदी भ्रम में है कि यह फैसला कालेधन से लड़ने के लिए है या नहीं, लेकिन पीएम के इस फैसले को लोगों का समर्थन मिल रहा है।
भारत में 90 फीसदी से अधिक पैसों का लेन-देन कैश में होता है, ऐसे में 85 फीसदी नोटों को बैन करने का फैसला लोगों की रोजना की जिंदगी में काफी मुश्किलें लेकर आया है। पीएम को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है, पूर्व प्रधानमंत्री ने इस फैसले को सामूहिक लूट करार दिया है।
भ्रष्टाचार नहीं खत्म होगा
लेख में यह भी कहा गया कि भ्रष्टाचार की मूल जड़ पहले की ही तरह से फिर से कायम हो जाएगी और लोगों को दिक्कतों को सामना पहले की ही तरह करना पड़ेगा। लेख कहता है कि मोदी के इस फैसले से के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।
पीएम के फैसले को जुआ बताते हुए चीनी मीडिया लिखता है कि पीएम ने इस फैसले से सरकार इस फैसले को लागू करने और लोगों के धैर्य दोनों पर दांव खेला है, उम्मीद की जा सकती है कि इस सुधार के जरिए लोगों के भीतर नकारात्मकता की कमी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications