अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल ने स्पेशल CBI कोर्ट में दी अर्जी, परिवार और वकीलों से बात करने की मांगी अनुमति

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी देकर अंतर्राष्ट्रीय कॉल्स करने की अनुमति मांगी है। अर्जी में मिशेल ने मांग की है कि उसे अपने घरवालों, दोस्तों और वकील से बात करने की अनुमति दी जाए। स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में जेल अधीक्षक से 14 जनवरी तक रिपोर्ट देने को कहा है। मिशेल को 26 फरवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

Christian Michel moves an application before special cbi court seeking permission to make calls to his family

बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने क्रिश्चियन मिशेल को 26 फरवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सुनवाई के दौरान अदालत में प्रवर्तन निदेशालय ने बताया था कि इटली की अदालत में पेश किए गए सभी दस्तावेज झूठे थे, हमारे पास इसके सबूत हैं। बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में बिचौलिए मिशेल को प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया है।

ईडी ने कोर्ट को बताया था कि अभी तक की जांच फायदेमंद रही है और उन्होंने जांच की है कि कैसे हवाला कैश कई बैंक खातों के जरिए इधर से उधर किया जा रहा था। क्रिश्चियन मिशेल को शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष पेश किया गया था। ईडी ने कोर्ट ने मिशेल की न्यायिक हिरासत की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+