PM मोदी ने अपने नाम के आगे से हटाया 'चौकीदार' शब्द, Tweet करके कही बड़ी बात

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा की तस्वीर लगभग साफ हो गई है, एक बार फिर से देश में मोदी सरकार की वापसी हुई है और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है, नरेंद्र दामोदर दास मोदी की अगुवाई में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है, बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ देश भर में 350 से ज्यादा सीटों पर आगे है। यदि यही रुझान नतीजों में बदलते हैं तो बीजेपी करीब 300 सीट हासिल कर लेगी।

 PM मोदी ने अपने नाम के आगे से हटाया 'चौकीदार' शब्द

PM मोदी ने अपने नाम के आगे से हटाया 'चौकीदार' शब्द

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम से चौकीदार शब्द हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करके अन्य नेताओं से भी ऐसा ही करने को कहा है। उन्होंने लिखा - समय आ गया है कि अब हम अपनी चौकीदार स्प्रिट को अगले स्तर पर लेकर जाएंगे और देश की प्रगति के लिए लगातार काम करते रहें।'

देश की प्रगति के लिए लगातार काम करते रहें

मेरे नाम से 'चौकीदार' जा रहा है, लेकिन यह मेरे एक अहम पक्ष रहेगा, आपसे भी यही अनुरोध करता हूं कि आप भी ऐसा ही करें।

राहुल ने कहा-चौकीदार चोर है

राहुल ने कहा-चौकीदार चोर है

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने इस बार के चुनाव में राफेल डील में हुई धांधली की बात कहते हुए पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और कहा था कि चौकीदार चोर है, जिसके बाद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया था, यही नहीं पीएम के बाद हर भाजपा नेता ने अपने ट्विटर हैंडल में अपने नाम के आगे चौकीदर लगा लिया था।

 एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे: पीएम मोदी

एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे: पीएम मोदी

भाजपा को मिली इसी प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी और ट्वीट कर सबका अभिनंदन किया।पीएम मोदी ने लिखा, सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत। पीएम मोदी ने कहा कि हम साथ में बढ़ते हैं। हम साथ में समृद्ध होते हैं। हम मिलकर एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे, भारत फिर से जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+