Chopper Crash: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कैसी है स्थिति
बेंगलुरु, 11 दिसंबर: तमिलनाडु में बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सिंह का बेंगलुरु के कमान अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रुप कैप्टन सिंह की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वरुण सिंह को तमिलनाडु के वेलिंग्टन से बेंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Recommended Video
बुधवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ग्रुप कैप्टन को वेलिंगटन स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पहले सड़क मार्ग से एम्बुलेंस में सुलूर ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु पहुंचाया गया था। बुधवार को कुन्नूर के पास एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 सशस्त्र बलों के जवानों की मौत हो गई।
हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के माता-पिता उन्हें देखने अस्पताल पहुंचें, लेकिन वे घायल बेटे को पास से देख नहीं पाए। वरुण गंभीर हाल में आईसीयू में हैं। इस वजह से माता-पिता को बाहर से ही बेटे को देखना पड़ा। इस दौरान माता-पिता दोनों की आंखें भर आईं। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह ने कहा कि वरुण को बेहतर इलाज के लिए बंगलुरु ले जाया गया है। उसकी हालत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन मेरा बेटा एक योद्धा है और इस लड़ाई में भी जीत हासिल कर लौटेगा।
बता दें कि, कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में घायल शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह 12 अक्टूबर 2020 को अपनी बहादुरी का परिचय दे चुके हैं। इस तिथि को तेजस की उड़ान के दौरान करीब दस हजार फिट की ऊंचाई पर विमान का फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम खराब हो गया था। उन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विमान की सुरक्षित लैडिंग कराते हुए अपनी और कई लोगों की जान बचाई।












Click it and Unblock the Notifications