भारी बारिश से थमी मुंबई, फ्लाइट और ट्रेनें सब निरस्त
मुंबई/ शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते आर्थिक नगरी मुंबई थम से गई है। भारी बारिश के चलते सड़कों पर भारी जाम लग गया और इसके चलते कई ट्रेंने-फ्लाइट तक निरस्त करनी पड़ी हैं।
भारी जाम के चलते मुंबई का ट्रैफिक थम सा गया है और अब उसे सही कराने के लिए सड़कों पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत ट्रैफिक पुलिस वाले सड़क पर आ गए हैं।

कई जगहों पर भारी पानी जमा हो गया है जिसके चलते वाहन बीच में ही फंस गए हैं।
मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है। बारिश के चलते बोरीवली से वाकोला के रूट प्रभावित हुए हैं। दक्षिणी मुंबई में फोर्ट, टारेडो रोड, पेद्दार रोड और एलजे रोड पर भारी ट्रैफिक है।












Click it and Unblock the Notifications