Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chlorophyll Water क्या है ? तेजी से लोकप्रिय हो रही इस हेल्थ ड्रिंक के फायदे और नुकसान जानिए

नई दिल्ली, 7 सितंबर: अभी समाज को प्रभावित करने में सोशल मीडिया लीड रोल में है। कई तरह की सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर लोग एक ग्रीन हेल्थ ड्रिंक की तस्वीरें खूब शेयर कर रहे हैं। इसमें भरे तरल पदार्थ को क्लोरोफिल वॉटर कहा जा रहा है। बाजारों में भी यह हेल्थ ड्रिंक खूब बिक रहा है और ऑनलाइन मार्केट में भी यह अच्छा कारोबार कर रहा है। क्योंकि सेहत के प्रति जागरूक लोगों को यह खूब आकर्षित कर रहा है, क्योंकि एक तो यह प्राकृतिक है और दूसरा इससे वजन कम होने का दावा किया जाता है। आइए क्लोरोफिल वॉटर से जुड़ी हर बात को जानने की कोशिश करते हैं।

क्लोरोफिल वॉटर क्या है ?

क्लोरोफिल वॉटर क्या है ?

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत ही सजग हो चुके हैं। खासकर कोरोना ने लोगों को जिंदगी जीने का नया तरीका सिखाया है। यही वजह है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर क्लोरोफिल वॉटर का खूब ड्रेंड चला हुआ है। लोग इस नैचुरल हेल्थ ड्रिंक की खूब चर्चा कर रहे हैं। लेकिन, सबसे पहली बात ये है कि क्लोरोफिल वॉटर कोई अजूबा ड्रिंक नहीं है। दरअसल, यह पौधों में पाया जाने वाला हरा पिगमेंट है, जो फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया द्वारा सूरज की रोशनी को पौधों में ऊर्जा या भोजन में बदलने का काम करता है। पौधों की पत्तियों का हरा रंग क्लोरोफिल की वजह से ही होता है। यह पौधों को उनके वाइब्रेंट कलर के लिए जिम्मेदार है और उन्हें आवश्यक पोषक तत्व देकर हरा-भरा रखता है। बस समझ लीजिए कि लोग भी पौधों की तरह खुद को स्लिम और फिट रखना चाहते हैं।

सेलिब्रिटी हेल्थ ड्रिंक का ट्रेंड क्या है ?

सेलिब्रिटी हेल्थ ड्रिंक का ट्रेंड क्या है ?

कुछ हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि जब पौधों का यह क्लोरोफिल आपके शरीर में पहुंचता है तो इससे काफी फायदा हो सकता है। खासकर अभी जो क्लोरोफिल वॉटर का ट्रेंड सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है, उसका मकसद ये है कि यह हेल्थ ड्रिंक आपको फिट रखने में मदद करता है, शरीर का वजन संतुलित रखने या कम करने में सहायक है। इसलिए क्लोरोफिल वॉटर को सेलिब्रिटी ड्रिंक भी कहा जाने लगा है और लोगों को हाथों में हरे तरल पदार्थ वाला ग्लास या बोतल के साथ तस्वीरें साझा करते देखा जा रहा है। हॉलीवुड से बॉलीवुड तक कई सेलिब्रिटी के बारे में कहा जाता है कि सुबह-सुबह उन्हें क्लोरोफिल वॉटर लेना पसंद है, जिसमें वह अपने स्वादानुसार या फ्लेवर के लिए कुछ चीजें और डालते हैं, जैसे कि नींबू की कुछ बूंदें।

क्या नैचुरल फॉर्म में भी लिया जा सकता है

क्या नैचुरल फॉर्म में भी लिया जा सकता है

वैसे तो बाजारों में बोतल बंद क्लोरोफिल वॉटर उपलब्ध हैं। लेकिन, लोग इसे नैचुरल फॉर्म में भी ले सकते हैं। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, धनिया या मेथी या दूसरे पौधों की पत्तियों को अच्छी तरह से धोने के बाद मिक्सर में उसका रस निकाला जा सकता है। इसमें कुछ और मौसमी फल भी डाला जा सकता है, जैसे कि सेब या अमरूद। गाजर भी इसके लिए उपयोगी हो सकता है। फिर स्वादानुसार नींबू के साथ इसका सेवन किया जा सकता है।

क्लोरोफिल वॉटर के क्या फायदे हो सकते हैं ?

क्लोरोफिल वॉटर के क्या फायदे हो सकते हैं ?

जाहिर है कि यह पौधे और पत्तियों से बना हेल्थ ड्रिंक है तो इसके अनेकों फायदे हैं। दावा किया जाता है कि यह वजन कम करने में मदद करता है, साथ ही एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। साथ ही शुगर और कोलेस्ट्रोल घटाने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने केलिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। कुछ लोगों ने जो इसका सेवन किया है, उनका कहना है कि इससे त्वचा और शरीर की इम्यूनिटी पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव अनुभव किया है। इसे शरीर या सांसों की दुर्गंध से भी छुटकारा देने में कारगर माना जाता है। कुछ लोग तो इसे कैंसर जैसे रोगों की रोकथाम में भी लाभकारी मानते हैं। हालांकि, कुछ दावों की पुष्टि के लिए अभी पर्याप्त शोध का अभाव है, जैसे कि कैंसर के मामले में।

क्लोरोफिल वॉटर से क्या नुकसान हो सकते हैं ?

क्लोरोफिल वॉटर से क्या नुकसान हो सकते हैं ?

प्रिवेंशन डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर लोगों के लिए क्लोरोफिल वॉटर का सबसे संभावित नुकसान जो हो सकता है, वह है-गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं। जैसे कि सिएटल स्थित डायटीशियन और अकैडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटीटिक्स की नेशनल मीडिया स्पोकपर्सन एंजेल प्लानल्स कहती हैं, 'किसी भी गर्भवती या स्तनपान कराने वालों को मैं सावधान करूंगी, क्योंकि इसके पीने के प्रभाव और सुरक्षा को लेकर पर्याप्त और भरोसेमंद जानकारी नहीं है, इसलिए पछताने से बचना अच्छा है। ' यही नहीं उन्होंने कहा है, 'कुछ दवाएं ऐसी भी हैं जो सूर्य के प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता बढ़ा सकती हैं। इसलिए यदि आप एवेलॉक्स, सिप्रो, एलाविल, लेवाक्विन और टेट्रासाइक्लिन जैसी कुछ दवाएं ले रहे हैं तो सावधान रहें।'

क्या आपको क्लोरोफिल वॉटर का सेवन करना चाहिए ?

क्या आपको क्लोरोफिल वॉटर का सेवन करना चाहिए ?

जबतक आपको लगता है कि आप महंगे क्लोरोफिल वॉटर खरीद कर पीने में सक्षम हैं और उससे आपको फायदा महसूस हो रहा है तो डॉक्टरों की सलाह लेकर लेते रह सकते हैं। हालांकि, शरीर को तरोताजा बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि आप लगातार पानी पीते रहें; और साथ ही भोजन में पालक, सरसों का साग, ब्रोकोली, बंदगोभी, शतावरी, फ्रेंच बीन्स और मटर या इसका साग जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करते रहें- ये सभी प्राकृतिक रूप से क्लोरोफिल से भरपूर होते हैं। प्लानल्स कहती हैं कि इन पौधों के सेवन से आपको कई तरह के विटामिन और मिनरल्स भी मिलते हैं। (कुछ तस्वीरें-सांकेतिक और दूसरी तस्वीर सौजन्य-jodysfitlife इंस्टाग्राम से)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+