श्रीनगर में बोले चिराग पासवान, अनुच्छेद 370 अच्छी नीयत से हटाया गया था लेकिन जीतना होगा जम्मू कश्मीर का दिल

श्रीनगर में बोले चिराग पासवान, अनुच्छेद 370 अच्छी नीयत से हटाया गया था लेकिन जीतना होगा जम्मू कश्मीर का दिल

श्रीनगर: लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान 20 और 21 मार्च को जम्मू कश्मीर के दौरे पर थे। चिराग पासवान ने श्रीनगर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 अच्छी नीयत से हटाया गया था। जिसका मकसद कश्मीर के लोगों को हर मुमकिन सुविधा देना था। चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, ''जम्मू कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों से मैं मिला। इस दौरान मैंने उन्हें बताया की भारत का हर नागरिक जम्मू कश्मीर को बेहतर बनाना चाहता है। अनुच्छेद 370 को हटाने के पीछे अच्छी नीयत थी। कश्मीर में विकास और बेहतर भविष्य के लिए विभाजनकारीयों से दूर रहना होगा।''

Recommended Video

    श्रीनगर में बोले चिराग पासवान, अनुच्छेद 370 अच्छी नीयत से हटाया गया
    Chirag Paswan

    चिराग पासवान ने बताया कि अपने जम्मू कश्मीर दौरे के दिन वह लगभग 25 प्रतिनिधि मंडल से मिले। चिराग पासवान ने कहा, ''मैं श्रीनगर में लगभग 25 प्रतिनिधि मंडल से मिला सभी ने वर्तमान एलजी मनोज सिंन्हा जी के द्वारा जम्मू कश्मीर के विकास के लिए किए गए कामों की तारीफ की है। आम लोगों से बेहतर संवाद साध कर जम्मू कश्मीर के लोगों का दिल जीतना होगा ताकी जम्मू कश्मीर में अमन शांति के साथ विकास हो सके।''

    चिराग पासवान बोले, श्रीनगर में विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि मंडल से मिला। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से यहां के स्थानीय लोगों में भारकी सरकार के कई अपेक्षाएं हैं। यहां पर महसूस हुआ की बुनियादी सुविधाओं को बढाने की जरूरत है।

    चिराग ने कहा, जम्मू कश्मीर के अलग-लग क्षेत्रों से मिलने आए प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद से कई उद्योग संबंधित लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी को हल करने की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+