पहली बार केंद्रीय मंत्री बने चिराग पासवान फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय कैसे संभालेंगे? खुद बताया 100 दिनों का प्लान

Chirag Paswan (Food Processing Industries): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान मोदी कैबिनेट 3.O में पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। चिराग पासवान ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री (फूड प्रोसेसिंग मंत्री) के रूप में उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

अब चिराग पासवान ने खुद बताया है कि फूड प्रोसेसिंग मंत्री के तौर पर वो आने वाले 100 दिन क्या करेंगे और इस मंत्रालय के लिए उनके प्लान क्या है। चिराग पासवान ने कहा है कि, ''खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में किसानों को लाभ पहुंचाने की अपार संभावनाएं हैं।''

Chirag Paswan Food Processing Industries

ये भी पढ़ें- क्या फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय मिलने से PM मोदी से नाराज हैं चिराग पासवान? अब खुद सामने आकर कही ये बड़ी बात

चिराग पासवान ने आगे कहा कि, ''अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद 100 दिनों की योजना तैयार की जाएगी।'' हालांकि उन्होंने ये तो साफ कर दिया है कि उनके मंत्रालय की ओर से आने वाले दिनों में किसानों के लिए काम किया जाएगा।

चिराग पासवान ने कहा है कि, भविष्य खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का है और इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। चिराग पासवान ने कहा है कि, ''मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको लेकर मैं प्रतिबद्ध हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। और मैं इसमें कोई कसर नहीं छोड़ने वाला हूं।''

ये भी पढ़ें- चिराग पासवान के पास करोड़ों की संपत्ति, हवेली जैसा घर, मोदी के हनुमान पर कर्जा 0, कहां से करते हैं अथाह कमाई?

चिराग पासवान का फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय के क्या है विजन?

चिराग पासवान ने कहा,

''जो जिम्मेदारी दी गई है, उसको पूरी मेहनत से, पूरी निष्ठा मैं करूंगा। फूड प्रोसेसिंग की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी पीएम मोदी ने मुझे सौंपी है और मैं मानता हूं कि आने वाला वक्त फूड प्रोसेसिंग का ही है। ये एक ऐसा विभाग है, जिसको अभी पूरी तरह से एक्सपोलर नहीं किया गया है। इसमें संभावनाएं हद से ज्यादा है। अगर आप दुनियाभर में फूड प्रोसेसिंग की भागीदारी देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उसकी तुलना में भारत में 2 से 3 फीसदी भी भागीदारी नहीं है। आने वाले वक्त में इसमें संभावनाएं बहुत है।''

चिराग पासवान ने आगे कहा,

''ये एक ऐसा विभाग है, जो किसानों को सीधा मदद पहुंचाने का काम करेगा। जो किसानों की आय को बढ़ाने का काम करेगा। हमारी केंद्र की सरकार भी इसी दिशा में काम कर रही है। मेरा खुद का विजन है कि देश में ज्यादा से ज्यादा प्रोसेसिंग विभाग होने चाहिए। ताकि किसानों को उनके उत्पादन का उचित दाम मिल सके। इस विभाग की आने वाले दिनों अहम भूमिका होगी। प्रधानमंत्री द्वारा भी मुझे यही मार्गदर्शन दिया गया है कि, इस विभाग को आने वाले दिनों में ऊंचाइयों की ओर ले जाना है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+