'कंगना...कंगना...', जब 13 साल बाद संसद में अपनी हीरोइन से मिले चिराग पासवान, दिखे शानदार बॉन्डिग
Chirag Kangana reunion, लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद एनडीए की शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक पुरानी संसद में संपन्न हुई। इस दौरान एनडीए गठबंधन के सभी दलों के सांसद इस बैठक में शामिल हुए। इसी बैठक में एलजेपी चीफ चिराग पासवान भी शामिल हुए।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत की लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने संसद परिसर में मुलाकात हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वे न केवल भावी सांसद हैं, बल्कि वे 2011 की फ़िल्म मिले ना मिले हम में साथ काम कर चुके सह-कलाकार भी हैं।

पूरे 13 साल बाद जब दो को-स्टार्स मिले तो नजारा कुछ ऐसा था। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि, एनडीए के संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे चिराग पासवान मीडिया के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं लेकिन तभी कंगना रनौत वहां से गुजरती हैं। चिराग, कंगना को आवाज देकर रोकते और उन्हें चुनाव में जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने हाथ मिलाया, तो कंगना ने उनका हाथ थामे रखा और कुछ हंसी-मज़ाक भी किया।
इससे पहले चिराग ने कहा था कि वह कंगना से फिर से मिलने के लिए उत्सुक हैं। कंगना की जीत पर जब चिराग पासवान से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "मैं उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं, हमने एक फिल्म में काम किया है। हम संसद में मिलेंगे। मुझे लगता है कि वह एक मजबूत महिला हैं। वह अपनी बात बहुत स्पष्टता से रखती हैं और मैं संसद में उनकी बात सुनने के लिए उत्सुक हूं।"
बता दें कि, चिराग पासवान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर 2011 की फिल्म 'मिले ना मिले हम' में कंगना रनौत के साथ काम करके शुरू किया था। वो एक टेनिस खिलाड़ी का किरदार निभाते रहे थे, जिसे एक सुपरमॉडल से प्यार हो जाता है। चिराग पासवान की अभिनेता से राजनेता तक की यात्रा ने एक दिलचस्प मोड़ ले लिया है।
इससे पहले गुरुवार को लोकसभा सांसद बनीं कंगना रनौत को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक कांस्टेबल ने थप्पड़ जड़ दिया था। घटना तब हुई जब कंगना रनौत मंडी से दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थीं। यहां से उन्हें फ्लाइट में दिल्ली जाना था। घटना के बाद आरोपी महिला कर्मी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया था और उसे निलंबित कर दिया गया। बताया गया था कि आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ हुई घटना के मामले में अभी भी जांच की जा रही है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर नहीं दर्ज हुई है। डीएसपी एअरपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कंगना ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications