मालदीव में हुई दुष्कर्म की घटना को चीनी महिला ने ट्विटर पर किया शेयर, बताई अपनी आपबीती

मालदीव के एक रिजॉर्ट में चीनी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

मालदीव एक टूरिस्ट प्लेस है, यहां लाखों लोग घूमने के मकसद से आते हैं। वहीं, मालदीव में चीन की एक पर्यटक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सभी हैरान हैं।

चीनी महिला ने दावा किया कि मालद्वीव में एक यात्रा के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर आकर अपने अनुभव को साझा किया। महिला के साथ ये घटना मालदीव के Fari Islands के एक प्रतिष्ठित रिजॉर्ट की है।

Chinese woman molested

महिला ने बताया कि जब वो रिजॉर्ट में पहुंची तो उन्हें एक बटलर (खाना शराब परोसने वाला) अप्वाइंट किया गया। उसी दिन पीड़िता का मोबाइल पानी में गिर गया। जब महिला ने इसके बारे में रिजॉर्ट प्रबंधन को बताया तो उन्होंने इसी बटलर को मदद के लिए भेज दिया। उस बटलर ने पीड़िता को बात करवाने के लिए अपना मोबाइल दिया और बिस्तर पर बैठकर उससे बातें करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि इसके उसने च्युइंग गम चबाने लगा और किस करने के लिए पूछा। उसने मेरा मुंह खोलकर अपनी जीभ डालने की कोशिश की। और कहने लगा कि सेक्स करने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए।

पीड़िता ने ट्विटर पर बताया कि वो पायजामे में थी, तभी आरोपित ने बिस्तर पर पटक कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसने कम्प्यूटर स्क्रीन को भी गंदा कर दिया। वहीं, जब उसने इस मामले की शिकायत होटल प्रबंधन से की, तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और होटल छोड़ने के लिए कहा।

महिला ने इसके बाद मालदीव पुलिस और चीन के दूतावास में भी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने आरोपित की तस्वीर और एफआईआर कॉपी शेयर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+