चीनी लोन ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Paytm और Cashfree के दफ्तरों पर ईडी की रेड

नई दिल्ली, 03 सिंतबर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को ऑनलाइन भुगतान प्लेटफॉर्म रेजरपे, पेटीएम और कैशफ्री के बेंगलुरु परिसरों पर छापेमारी की। ईडी ने कहा कि, चीनी नागरिकों के नियंत्रण वाले स्मार्टफोन आधारित 'गैरकानूनी' त्वरित लोन आवंटन के खिलाफ जारी जांच के सिलसिले में जा रही है। एजेंसी ने कहा है कि उसने छापेमारी के दौरान चीन के लोगों की ओर से नियंत्रित संस्थाओं के बैंक खातों में रखे गए 17 करोड़ रुपये को जब्त कर लिया है।

Recommended Video

    ED ने की Paytm,Razorpay और Cashfree के ठिकानों पर छापेमारी | वनइंडिया हिंदी |*News
    Chinese loan apps case ED raids Razorpay, Paytm, Cashfree in Bengaluru offices

    जांच एजेंसी ने बताया कि तलाशी का यह अभियान कर्नाटक की राजधानी में स्थित इन कंपनियों के छह परिसरों में शुक्रवार को शुरू हुआ था और अब भी यह अभियान जारी है। ईडी ने एक बयान में कहा, चीन के व्यक्तियों के नियंत्रण या परिचालन वाले रेजरपे प्राइवेट लिमिटेड, कैशफ्री पेमेंट्स, पेटीएम पेमेंट सर्विस लिमिटेड और अन्य कंपनियों में तलाशी की कार्रवाई की गई।

    ईडी ने कहा कि छापेमारी में चीन के व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित इन कंपनियों के 'मर्चेंट आईडी और बैंक खातों' में जमा 17 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। एजेंसी ने बताया कि जांच के दायरे में आई ये कंपनियां भुगतान सेवा कंपनियों और बैंकों से जुड़ी मर्चेंट आईटी या खातों का इस्तेमाल करके अपराध का धन जुटा रही थीं और इन कंपनियों ने जो पते दिए थे वे भी फर्जी हैं।

    ईडी के मुताबिक चीन की यह संस्थाएं भारत में व्यावसायिक काम के लिए भारतीय लोगों के जाली दस्तावेजों का उपयोग करते हैं और फर्जी तरीक से भारतीय लोगों को डमी निदेशक बनाते हैं जबकि असल में इन संस्थाओं को चीन के व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित या फिर संचालित किया जाता है। ईडी का यह भी आरोप है कि चीनी संस्थाएं अलग-अलग मर्चेंट आईडी, पेमेंट गेटवे या बैंक खातों के माध्यम से अपना संदिग्ध लेनदेन या अवैध व्यवसाय कर रही थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+