चीनी घुसपैठ पर राजनाथ सिंह का शर्मनाक बयान: धोखे में हम भी तो लांघते हैं उनकी सरहद

उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान ब्राजील के फोर्टालीजा में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन के राष्ट्रपति से मिल रहे थे उस वक्त लद्दाख में चीन की सेना घुसपैठ की कोशिश कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक 13 जुलाई को कश्मीर के लद्दाख में चीन की ओर से घुसपैठ की पहली कोशिश की गई, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। ये घुसपैठ चीन की सेना के एक धड़े चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन की ओर से की गई। लेकिन मामला यहीं पर नहीं रुका।
पीएलए ने एक बार फिर पिछले मंगलवार यानी 15 जुलाई को घुसपैठ करने की कोशिश की। इस बार पीएलए के जवान अपनी गाड़ियां लेकर देमचोक सेक्टर के चार्डिंग नीलू नाला जंक्शन पर पहुंच गए. लेकिन उनकी इस कोशिश को भी हमारी सेना ने नाकाम कर दिया। मालूम हो कि राजनाथ सिंह इस बयान के बाद बवाल उत्पन्न हो सकता है क्योंकि यह वहीं सरकार है जो यूपीए की सरकार के दौरान इस प्रकार की घटना पर जोरदार हमला करती थी। यही नहीं अपने प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने भी कई बार इस मुद्दे को लेकर यूपीए सरकार की आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications