डोकलाम विवाद: चीन पहुंचा नेपाल के पास, भारत की परेशानी बढ़ी

नई दिल्ली। लगभग दो महीने से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है। अब इस विवाद में एक नया मोड़ आ गया है, जिससे भारत की चिंता बढ़ गई है। डोकलाम में सीमा विवाद को लेकर चीन ने अब नेपाल से बातचीत करना शुरू कर दिया है, ताकि भारत पर कूटनीतिक दबाव बनाया जा सके। आपको बता दें कि नेपाल विवादित क्षेत्र में भारत के साथ ट्राइजंक्शन शेयर करता है। इसके चलते भी भारत चिंता कर रहा है।

डोकलाम विवाद: चीन पहुंचा नेपाल के पास, भारत की परेशानी बढ़ी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन के डिप्टी चीफ इस मुद्दे को लेकर नेपाल में अपने समकक्ष से बात की है। आपको बता दें कि चीन इस बात पर अड़ा है कि जब तक भारत डोकलाम में सीमा से अपनी सेना को पीछे नहीं हटाता, तब तक इस विवादित क्षेत्र को लेकर कोई बात नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर अभी तक भारत ने इस मामले पर किसी भी देश के उच्चायोग से अपनी स्थिति साफ नहीं की है।

अभी तक इस मुद्दे पर नेपाल ने भी भारत से कोई जानकारी नहीं मांगी है। हालांकि, नेपाल भी इस बात को लेकर चिंतित है कि भारत, चीन और भूटान के बीच का विवाद अगर बढ़ता है, तो इससे नेपाल को भी नुकसान हो सकता है। दरअसल, भारत और चीन के साथ नेपाल दो ट्राईजंक्शन साझझा करता है, जिसके चलते नेपाल को नुकसान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+