लद्दाख के करीब चीन ने तैनात किया अपना बॉम्बर जेट, J-20 लगातार भर रहा उड़ान
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच फिर से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। चुशुल में 29 और 30 अगस्त को एक बार फिर भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने आ गए थे। सेना की तरफ से आधिकारिक बयान देकर इसकी पुष्टि की गई है। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से बताया गया है कि इस झड़प से पहले चीन ने अपने फाइटर जेट जे-20 को एक बार फिर लद्दाख के करीब बॉर्डर पर तैनात कर दिया था। 29 अगस्त की रात चीन के कुछ सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिणा हिस्से में घुसपैठ की कोशिश की थी।

Recommended Video
29 अगस्त को दाखिल हुए 150 चीनी सैनिक
चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी एयरफोर्स (पीएलएएएफ) की तरफ से लद्दाख के करीब ऑपरेशनल मकसदों को पूरा करने के लिए अपने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट जे-20 को फिर से तैनात कर दिया गया है। चीनी जेट लगातार बॉर्डर के करीब उड़ान भर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो 29 अगस्त को भारतीय सेना ने 150 से 200 चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिशों को नोटिस किया था। ये सैनिक पैगोंग झील के दक्षिणी हिस्से में चुशुल सेक्टर में यथास्थिति को बदलने की कोशिशें कर रहे थे। चीनी सैनिक झील के दक्षिणी हिस्से में कैंप्स लगा रहे थे। यह वही हिस्सा है जहां पर मई माह में दोनों देशों के सैनिकों के बीच टकराव हुआ था। जैसे ही इंडियन आर्मी को इसकी भनक लगी, इस कोशिश को पूरी तरह से विफल कर दिया गया। इस समय झील के दक्षिणी हिस्से में भी चीनी सैनिकों को भारी जमावड़ा है।
IAF ने तैनात किया राफेल जेट
जे-20 को पीएलएएएफ ने होटान एयरबेस पर तैनात किया है। एएनआई के मुताबिक जे-20 लगातार भारतीय सीमा के करीब उड़ान भर रहा है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक चीन की तरफ से स्ट्रैटेजिक बॉम्बर एयरक्राफ्ट को भी तैनात किया गया है। चीनी एयरफोर्स की तरफ से लद्दाख में जे-20 को उस समय तैनात किया गया था जब इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने अपने नए फाइटर जेट राफेल को तैनात किया था। 29 जुलाई को भारत को फ्रांस से पांच राफेल जेट मिले थे और कुछ ही समय के बाद इसे लद्दाख में तैनात कर दिया गया था। जे-20 और दूसरे चीनी एयरक्राफ्ट लगातार लद्दाख के दूसरी तरफ चीनी क्षेत्र जिसमें होटान और गार गुन्सा शामिल हैं, वहां पर उड़ान भर रहे हैं। इन जेट्स को दोबारा तैनात करने से पहले चीन ने दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications