राजस्थान का सच, सामूहिक बाल विवाह का वीडियो वायरल
नयी दिल्ली। बाल विवाह कानूनी अपराध हैं। इसके लिए भारतीय संविधान ने कानून बनाए हैं और सजा का प्रावधान है, लेकिन राजस्थान में बाल विवाह अब भी जारी है। भले ही सरकार बाल विवाह को पूरी तरह खत्म करने के दावे कर रही हो, लेकिन जो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का जो वीडियो सामने आया है उसने राजस्थान सरकार के सभी दावों की पोल खोल दी है।

वीडियो चित्तौड़गढ़ के पास एक मंडप का है, जहां एक ही घर की दो नाबालिग बच्चियों की शादी कराई जा रही है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे जबरदस्ती छोटी-छोटी बच्चियों की शादी कराई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस बच्ची की उम्र महज 4 साल थी और उसके साथ करीब 10 साल का दुल्हा दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो जाने के बाद प्रशासन की नींद खुली। मामला सामने आने के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है।












Click it and Unblock the Notifications