सीएम कमलनाथ ने बुलाई कैबिनेट बैठक, चीफ सेक्रटरी भी मौजूद

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में पिछले सप्ताह शुरू हुआ सियासी संकट अब गहराता जा रहा है। भोपाल में सीएम कमलनाथ के घर पर कैबिनेट की एक अहम बैठक चल रही है। बैठक में मौजूदा हालातों पर मंत्रणा चल रही है। वहीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीफ सेक्रटरी एसआर मोहंती सीएम आवास पर पहुंच गए हैं। इससे पहले सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजिय सिंह की बीच मुलाकात हुई है।

Chief Secretary of Madhya Pradesh, SR Mohanty reaches the residence of CM Kamal Nath in bhopal

वहीं कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली पहुंचे हुए हैं। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। उधर मध्य प्रदेश के हालात को देखते हुए अमित शाह के घर पर भी बैठक चल रही है। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्ड, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र तोमर मौजूद हैं।

कांग्रेस की ओर से सिंधिया को मनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता करण सिंह ने दोनों खेमों के बीच मध्यथता करने की पहल की है। मीडिया में ऐसी भी खबरें चल रही हैं कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सिंधिया को फोन किया है। कांग्रेस की ओर से सिंधिया को मनाने की कोशिशें जारी हैं। बता दें कि, 26 मई को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 6 मंत्री सहित 17 विधायक बेंगलुरु पहुंच गए। ये सभी लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के बताए जा रहे हैं।

उधर, बीजेपी में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जहां भोपाल में बैठक कर रहे हैं, वहीं बीजेपी नेता दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के घर पर मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शाह के घर पर पहुंचे हैं। बीजेपी के दूसरे बड़े नेता भी मौजूद हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+