श्री श्री को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे चीफ जस्टिस, घिरे विवादों में
ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री को एयरपोर्ट रिसीव करने पहुंचे गुवाहाटी के चीफ जस्टिस, बढ़ा विवाद
गुवाहाटी। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विवादो में घिर गए हैं। दरअसल श्री श्री के साथ जस्टिस अजित सिंह की एक तस्वीर सामने आई है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तस्वीर में गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजित सिंह को श्री श्री के साथ देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस अजित सिंह 5 सितंबर को श्री श्री को रीसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे और इस दौरान वह खुद कार को ड्राइव करके श्री श्री को अपने साथ ले गए थे।

दरअसल श्री श्री पूर्वोत्तर के मूल निवासियों पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां जस्टिस अजित सिंह उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे और श्री श्री को अपनी कार में बैठाकर अपने साथ में ले गए। जस्टिस सिंह के इस कदम के चलते उनपर सवाल खड़े होने लगे हैं। गुवाहाटी हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन ने जस्टिस सिंह के इस कदम पर अपना विरोध जताया है, बार एसोसिएशन का कहना है कि चीफ जस्टिस ने हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन किया है।
इसे भी पढ़ें- 98 विधायकों, 7 सांसदों की संपत्ति बेतहाशा बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट के पास जाएगा एक-एक का नाम
जानकारी के मुताबिक बार एसोसिएशन की कार्यकारी बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। खबर के मुताबिक बार एसोसिएशन जस्टिस सिंह के इस कदम के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से शिकायत करने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि श्री श्री असम के दौरे पर उन उग्रवादियो को शांति प्रक्रिया का हिस्सा बनाने के मिशन पर आए थे, जो अंडरग्राउंड हैं। वो तमाम उग्रवादी जोकि मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं उनसे मुख्यमंत्री सर्वदानंद सोनवाल ने अपील की थी कि वह हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए। यही नहीं मुख्यमंत्री ने इस दिशा में श्री श्री के प्रयासों की भी काफी तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications