मुख्य चुनाव आयुक्त- चुनाव आयोग की स्वायत्ता बढ़ाने के साथ तीनों चुनाव आयुक्तों को एक समान संरक्षण मिले
नई दिल्ली: चुनाव आयोग में सुधार की सिफारिशों की मांग लंबे समय से की जा रही हैं। इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की विधि सचिव के साथ पिछले महीने मुलाकात हुई। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस बैठक में में चुनाव आयोग ने खुद को सरकारी नियंत्रण से पूरी तरह से आजादी की मांग की। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की विधि सचिव सुरेश चंद्रा के साथ 21 जनवरी को बैठक हुई।

'तीनों चुनाव आयुक्तों को मिले एक समान संरक्षण'
इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त सुरेश चंद्रा ने विधि सचिव से मांग की कि चुनाव आयोग के तीनों चुनाव आयुक्तों को एक समान संवैधानिक संरक्षण मिले। मौजूदा समय में केवल मुख्य चुनाव आयुक्त को ही महाभियोग के द्वारा ही हटाया जा सकता है। लेकिन उनके दो अन्य सहयोगियों को मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा हटाया जा सकता है

'वित्तीय स्वतंत्रता की मांग'
चुनाव समिति ने इस बैठक में चुनाव आयोग के लिए पूर्ण वित्तीय स्वतंत्रता की भी मांग की है। चुनाव आयोग ने कहा कि वो चाहता है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरह उसका बजट भी भारत के सयुंक्त कोष से जारी हो। आयोग ने बैठक में संसद में वोटिंग कराकर उसके बजट को मंजूरी देने की मौजूदा व्यवस्था का विरोध किया। दूसरे शब्दों में कहें तो चुनाव आयोग पूरी तरह से स्वायत्त नहीं है क्योंकि अप्रत्यक्ष रुप से उसे अभी भी अपने फंड और दो आयुक्तों के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार पर निर्भर रहना पड़ता है।

एक साल से नहीं हुई थी बैठक
चुनाव सुधारों को लेकर एक साल बाद विधि सचिव के साथ चुनाव आयोग की बैठक बुलाई गई। सुनील अरोड़ा से पहले एक साल के भीतर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों ओ.पी.रावत और ए.के.ज्योति के पद पर रहते हुए ऐसी कोई बैठक आयोजित नहीं की गई थी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक दो चुनाव आयुक्तों के संवैधानिक संरक्षण और वित्तीय स्वंतत्रता के मुद्दो के साथ सुनील अरोड़ा ने फेक न्यूज को चुनावी अपराध घोषित करने की मांग की। इसके अलावा चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने पर मौजूदा दंड को छह महीने से बढ़ाकर दो साल करने और विधान परिषद के चुनावों में प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली रकम की सीमा तय करने और उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की संख्या को कम करके राष्ट्रीय पार्टियों के लिए 40 और क्षेत्रीय पार्टियों के लिए 20 करने की मांग की। गौरतलब है कि अभी विधान परिषद चुनाव के लिए खर्च की कोई सीमा तय नहीं है। अभी जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों में ही विधान परिषद हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications