ठसके से बतियाता डॉन छोटा शकील, बेबस सरकार
नई दिल्ली। दाऊद इब्राहिम के बाद भारत सरकार के निशाने पर छोटा शकील रहा है। अफसोस कि वह उसे अभी तक पकड़ पाने में नाकाम रही है। उसे दाऊद का सबसे खासमखास माना जाता है।
अब छोटा शकील देश के चोटी के अंग्रेजी के अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दे रहा है। साफ कह रहा है कि वे छोटा राजन को छोड़ेंगे नहीं। छोटा शकील का देश के एक प्रमुख अखबार को खुल्लम-खुल्ला इंटरव्यू देना बताता है कि देश की खुफिया एजेंसियां उसे पकड़ पाने नाकाम रहीं।
मैच फिक्सिंग
इंटरव्यू के दौरान शकील कहता है कि वह मैच फिक्सिंग में किसी तरह से लिप्त नहीं है। ऊपरवाले का दिया बहुत कुछ है। एक दौर में दाऊद पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगते थे। वह करोड़ों रुपये का सट्टा खिलवाता था।
आका दाऊद
सारे इंटरव्यू के दौरान छोटा शकील अपने आका दाऊद के बारे में कुछ नहीं बोलता। उससे पूछा जाता है कि क्या छोटा राजन को मारने में दाऊद की भी दिलचस्पी है? इस सवाल का जवाब वह गोल-मोल तरीके से देता है। सीधा जवाब यह कहकर देता है कि वह इस संबंध में कुछ नहीं बोलेगा।
अंडरवर्ल्ड फिर हलचल: छोटा शकील ने कहा, छोटा राजन कहीं भी दिख गया तो जान से मार दूंगा
जानकारों का कहना है कि अब दाऊद के सारे काम छोटा शकील ही करता है। बहरहाल, इस इंटरव्यू से बहुत से लोगों को हैरानी हो रही है कि आखिर सरकार उसे किसलिए नहीं पकड़ पा रही है। जो शख्स भारतीय मीडिया से खुलकर बात कर रहा है, वह भारतीय खुफिया एजेंसियों के शिकंजे से दूर कैसे है।
धमाकों का गुनहगार
जानकारों को पता है कि छोटा शकील पर 1992 के मुंबई बम धमाकों के आरोप हैं। एक दौर में वह दुबई में रहता था दाऊद के साथ। पर अब वह कहां रहता है, इस संबंध में पुख्ता जानकारी किसे के पास नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications