छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक मठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सलियों में 2 वर्दीधारीऔर दो सादे कपड़ों में थे। बुधवार सुबह करीब चार घंटे तक ये मुठभेड़ चली जिसमें ये चार नक्सली मारे गए। बस्तर आईजी पी. सुंदर राज और सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। नक्सलियों के पास से रायफल और बंदूकें बरामद की गई हैं।

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार रात ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। सुकमा जिले के चिंतलनार और जगरगुंडा क्षेत्र में 50 से ज्यादा नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सीआरपीएफ, डीआरजी और कोरबा बटालियन की टीम ने ये ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया। जगरगुंडा क्षेत्र में पूलनपार के जंगलों में सुबह करीब छह बजे मुठभेड़ शुरू हुई। दोनों ओर से गोलीबारी हुई और साढ़े तीन घंटे से ज्यादा चली मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए।
इसके बाद जवानों ने सर्चिंग में चार नक्सलियों के शव बरामद किए जबकि बाकी भाग निकले। मारे गए नक्सलियों के नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा का कहना है कि जगरगुंडा इलाके में मुठभेड़ हुई है, लेकिन अभी जवान जंगल में ही हैं। कुछ जवान बाहर आएंगे तभी पूरी जानकारी मिल पाएगी। मारे गए नक्सलियों की पहचान जवानों के लौटने के बाद ही हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications