रंग ला रहे IPS संतोष के प्रयास, नशा मुक्ति के खिलाफ NIJAAT मुहिम को अमेरिकी संस्था से IACP 2022 अवार्ड
छत्तीसगढ़ पुलिस ने IACP 2022 अवार्ड में कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। 'निजात' अभियान के तहत नशा मुक्ति के प्रयास कर रही पुलिस को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।

Chhattisgarh Police NIJAAT अभियान को लेकर सुर्खियों में है। निजात अभियान के तहत छात्रों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई जाती है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संतोष सिंह निजात अभियान को लेकर सुर्खियों में हैं। अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय संस्था- इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस (IACP) ने छत्तीसगढ़ पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।

सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट-पुलिसिंग अभियान !
नशे और अवैध शराब के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस के इस अभियान को 'लीडरशिप इन क्राइम प्रिवेंशन' के लिए संस्थागत श्रेणी में चुना है गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल की शुरुआत में गृह मंत्रालय के संगठन पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) ने देश के 30 सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट-पुलिसिंग अभियानों में NIJAAT (Riddance or Liberation) अभियान को शामिल किया गया।

IPS अधिकारी संतोष कुमार सिंह का विजन
निजात की सफलता के बारे में न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस के IPS अधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ निजात अभियान काफी कामयाब रहा है। खबर में कहा गया कि उन्होंने कोरिया, राजनांदगांव के जिलों और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कोरबा में गहन प्रयासों के साथ इस अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने निजात के बारे में खुद ट्वीट भी किए हैं।
नीचे देखिए ट्वीट-

NIJAAT को प्रतिष्ठित IACP 2022 अवार्ड
खबर के मुताबिक नशामुक्ति अभियान 'निजात' के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ड्रग पेडलर्स और नशा तस्करों (Bootleggers) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और ड्रग्स की तस्करी की जांच करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय कामयाबी के बाद NIJAAT को प्रतिष्ठित IACP 2022 अवार्ड दिया गया है।

अवैध शराब की बिक्री जैसी बुराइयों का खात्मा
मिशनरी उत्साह के साथ शुरू हुए निजात अभियान को नशा मुक्त समाज की दिशा में एकमात्र सफल अभियान बताया जाता है। सरकार का दावा है कि 'निजात' अभियान के आश्चर्यजनक परिणाम देखे गए हैं। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध ड्रग्स, नशीले पदार्थ और अवैध शराब की बिक्री जैसी बुराइयों को समाप्त करने के साथ-साथ शराब तस्करी या अवैध ड्रग्स व्यापार को रोकने का जिम्मा उठाया है।
Recommended Video


तीन चरणों में नशीले पदार्थों पर अंकुश
राजधानी रायपुर की पुलिस ने इस अभियान को शुरू किया था। पुलिस का दावा है कि तीन चरणों वाली रणनीति अपनाने के बाद अवैध ड्रग्स पर अंकुश लगाने में मदद मिली है। तीन चरणों में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के अलावा जन जागरूकता और नशामुक्ति प्रक्रिया में परामर्श और पुनर्वास में समर्थन दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications