Chhattisgarh News: सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने मनवा कुर्मी समुदाय के 80वें महा अधिवेशन को संबोधित किया, शिक्षा को सशक्तिकरण की नींव बताते हुए प्रशंसा की। उन्होंने प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए आवास प्रगति, कृषि न्यूनतम समर्थन खरीद और महिलाओं के स्वरोजगार पर प्रकाश डाला, जबकि क्षेत्रीय विकास और सामाजिक सुधारों को बेहतर बनाने के लिए चल रहे प्रयासों का संकल्प लिया।
Vishnu Deo Sai आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम चांपा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय 80वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक Khobchand Baghel की पुण्य तिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने मनवा कुर्मी समाज को परिश्रमी, संगठित और उन्नत कृषक परंपरा वाला समाज बताते हुए कहा कि राज्य की प्रगति में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने 80वें महाअधिवेशन की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समन्वय और सकारात्मक निर्णयों को बढ़ावा देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा सशक्त समाज निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। बेटा-बेटी दोनों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनता है। महिला स्वरोजगार, युवाओं में नशामुक्ति जागरूकता और सामाजिक सुधार के प्रयासों को भी उन्होंने सराहनीय बताया।
सरकार की प्रमुख उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की गारंटी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए गए हैं। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 25.24 लाख किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा गया है तथा होली से पूर्व लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की अंतर राशि किसानों को प्रदान की जाएगी। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को अब तक 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।
बस्तर में विकास और नक्सलवाद उन्मूलन का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य की दिशा में सरकार दृढ़ता से कार्य कर रही है। नियद नेल्लार योजना के माध्यम से लगभग 400 गांवों में विकास कार्यों को गति दी गई है।
सामुदायिक भवनों के लिए घोषणा
मुख्यमंत्री ने ग्राम नरदहा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा बलौदा बाजार में सामुदायिक भवन हेतु 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में पिछले दो वर्षों में उल्लेखनीय विकास हुआ है और किसानों, महिलाओं तथा युवाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं।
अधिवेशन में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम वर्मा ने सामाजिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा और समाज के सदस्य उपस्थित थे।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications