छत्तसीगढ़ सरकार में मंत्री अमरजीत भगत बोले- मोदी जी चंद्रयान-2 लॉन्च कराने गए, वो भी फेल हो गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत अपने एक बयान के बाद चर्चा में आ गए हैं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोरिया पहुंचे अमरजीत भगत ने कहा है कि अब तक मोदी जी केवल दूसरे के किए में फीता काटते थे, उद्घाटन करते थे और वाहवाही लेते थे। पहली बार चंद्रयान-2 लॉन्च करने गए और वो भी फेल हो गया।

Chhattisgarh Food and Civil Supplies Mini Amarjeet Bhagat on chandrayaan 2 narendra modi

आपको बता दें कि जहां तक चंद्रयान-2 की बात है तो मिशन फेल नहीं हुआ है। इस बात को भारतीय अंतरिछ अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भी कहा है कि मिशन फेल नहीं हुआ है। हां लैंडर से संपर्क जरूर टूट चुका है लेकिन हम सफलता के काफी करीब रहे। यहां तक कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान संपर्क टूटने पर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी समेत तमाम जनता ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया और उन पर गर्व होने की बात कही। लेकिन वहीं छत्तीसगढ़ जहां पर कांग्रेस की सरकार है और अमरजीत उसी सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने चंद्रयान-2 मिशन को फेल बता दिया। अमरजीत पहले कांग्रेसी नेता नहीं जो इस तरह के विवादित बयान दिये हैं।

इससे पहले कांग्रेस के ही उदित राज ने भी अपने ट्वीट के जरिए एक विवाद को जन्म दे दिया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुँह ना देखना पड़ता।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 2: पहली पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री के बारे में जानिए, जिन्होंने की भारत और ISRO की तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+