छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, बोले- नोटबंदी का फैसला कर लोगों को बेवकूफ बनाया गया

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूत करने दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के पखांजुर और कांकेर में जनसभा को सम्बोधित किया और एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार पर भी निशाना साधा और रैली में मौजूद लोगों से बीजेपी को हराने की अपील की।

राफेल को लेकर फिर बोला पीएम मोदी पर हमला

राफेल को लेकर फिर बोला पीएम मोदी पर हमला

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने राफेल डील का जिक्र किया जबकि नोटबंदी पर भी उन्होंने प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी का फैसला कर लोगों को बेवकूफ बनाया गया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपने कुछ बिजनेसमैन दोस्तों का 3 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज माफ किया, लेकिन किसानों की मदद नहीं की।

'अंबानी ने पूरी जिंदगी में हवाई जहाज नहीं बनाया'

'अंबानी ने पूरी जिंदगी में हवाई जहाज नहीं बनाया'

राफेल डील को लेकर एक बार फिर राहुल ने पीएम मोदी को घेरा। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने HAL से कॉन्ट्रैक्ट छीनकर अंबानी की कंपनी को दे दिया। मोदी सरकार ने 526 करोड़ का राफेल 1600 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी ने पूरी जिंदगी में हवाई जहाज नहीं बनाया जबकि HAL पिछले 70 सालों से विमान बना रही है।

'बड़े उद्योगपतियों को पहुंचाया फायदा'

'बड़े उद्योगपतियों को पहुंचाया फायदा'

पीएनबी घोटाले और विजय माल्या के विदेश भागने का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि माल्या विदेश जाने से पहले अरुण जेटली से मिलकर गया। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पैसा लेकर भाग गए। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने देश की आम जनता के लिए कुछ नहीं किया और फायदा केवल बड़े उद्योगपतियों को पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+