छत्तीसगढ़ चुनाव में बंपर वोटिंग, पहले चरण हुआ 70 फीसदी मतदान

Recommended Video

    Chhattisgarh Election 2018:First Phase में रिकॉर्ड तोड़ 70% Voting | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान सोमवार को संपन्न हो गया है। सोमवार को संपन्न हुई वोटिंग में लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग के अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हुए पहले चरण के चुनाव में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर और राजनांदगांव की सीटों पर मतदान हुआ है। राजनांदगांव सीट से मुख्यमंत्री रमन सिंह चुनाव मैदान में हैं और कांग्रेस ने यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को टिकट दिया है।

    गनतंत्र पर गणतंत्र पड़ा भारी, जमकर हुई वोटिंग

    गनतंत्र पर गणतंत्र पड़ा भारी, जमकर हुई वोटिंग

    छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने पहुंचना शुरू कर दिया। वोटरों के उत्साह का ही असर है कि पहले चरण में 70 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अधिकारी ने उमेश सिन्हा ने बताया कि पहले चरण में 70 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के आंकड़ें देखने से साफ है कि नक्सलियों के दबाव से भी लोग नहीं डरे। कई जगह चुनाव का बहिष्कार करने से जुड़ी नक्सलियों की चेतावनी के बावजूद बड़ी संख्या में वोटर्स मतदान के लिए निकले। एक तरह से गनतंत्र पर गणतंत्र की ताकत भारी पड़ी।

    पहले चरण में 70 फीसदी मतदान

    वोटिंग के दौरान में कुछ इलाकों में नक्सलियों ने इसमें बाधा डालने की कोशिश भी नक्सलियों की ओर से की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा के केतकल्याण ब्लॉक में तुमाकपाल कैंप के पास नक्सलियों ने 1 से 2 किलोग्राम के इम्प्रोविज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट किया। गनीमत यही रही कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सुकमा के कोंटा के बांदा में एक मतदान केंद्र के पास 3 आईईडी मिले।

    मुख्यमंत्री रमन सिंह के चुनावी क्षेत्र राजनांदगांव में भी हुई वोटिंग

    मुख्यमंत्री रमन सिंह के चुनावी क्षेत्र राजनांदगांव में भी हुई वोटिंग

    पहले चरण में कुल 4336 पोलिंग बूथों में से चुनाव आयोग ने बताया कि केवल 53 पोलिंग बूथों पर तकनीकी कारणों के कारण वोटिंग देर से शुरू हुई। बता दें कि छत्तीसगढ़ के जिन विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई है उनमें कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, बस्तर, जगदलपुर, नारायणपुर, केशकाल, कोंडागांव, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, खेरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोगरगांव, खुज्जी और मोहल्ला मानपुर सीटें शामिल हैं। पहले चरण में नक्सली प्रभावित सीटों पर मतदान की वजह से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+