बच्ची को गोद में लेकर राहुल गांधी ने गुरुद्वारे मे टेका मत्था, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए राजनंदागांव के दो दिन के दौरे पर हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने यहां गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। राहुल गांधी अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारे पहुंचे और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

Recommended Video

    Chhattishgarh Election 2018:Rahul Gandhi ने Rajanandgaon में किए Gurudwara के दर्शन | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए राजनंदागांव के दो दिन के दौरे पर हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने यहां गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। राहुल गांधी अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारे पहुंचे और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान राहुल गांधी को एक बच्ची के साथ खेलते भी देखा गया। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बीच पाकर सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। (नीचे देखिए तस्वीरें)

    गुरुद्वारे पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष ने मत्था टेका

    गुरुद्वारे पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष ने मत्था टेका

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनवों के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को कांकेर में भाषण से पहले राजनंदागांव में गुरद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। राहुल गांधी ने अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारे पहुंचकर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारे के भीतर राहुल गांधी एक बच्ची के साथ भी नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष ने बच्ची को अपनी गोदी में लिया और फिर जाकर मत्था टेका।

    रैली में मोदी सरकार और रमन सिंह पर बोला हमला

    इसके बाद राहुल गांधी कांकेर में रैली के लिए पहुंचे। पीएम मोदी और रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मोदी जी कहते हैं कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ आकर अपने सीएम को भ्रष्ट नहीं कहते। आपका 5 हजार करोड़ रुपया चिट फंड स्कैम में गायब हो गया है। राहुल ने कहा कि इस मामले में 310 एफआईआर दर्ज की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि मुख्यमंत्री ही इसमें शामिल हैं।'

    तीन राज्यों में भाजपा को टक्कर दे रही कांग्रेस

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री जवाब नहीं देना चाहते तो उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि बेटे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बेटे का नाम पनामा पेपर में आया है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच आयोजित कराए जाएंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ओपिनियन पोल राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बता रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+