कांग्रेस में तेज हुई राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग, छत्तीसगढ़ से भी प्रस्ताव पारित
नई दिल्ली। इस साल देश के पांच बड़े राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अभी से कमर कस ली है। इस बीच कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व को लेकर भी अध्यक्ष पद के चुनाव की मांग उठने लगी है। दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ की प्रदेश कांग्रेस समिति ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस की कमान दिए जाने की मांग की गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस समिति ने भी ऐसा ही प्रस्ताव पारित करते हुए राहुल गांधी को पार्टी प्रमुख बनाए जाने की मांग की थी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के फिर से कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में राहुल को फिर से अध्यक्ष पद सौंपने की मांग करते हुए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Farmers protest: राहुल गांधी ने किसानों को दिया पू्र्ण समर्थन, बोले- ये कानून पूरे देश के लिए घातक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा प्रस्ताव पारित करने के बाद राज्य में पार्टी प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि राहुल गांध के साथ समस्त कांग्रेसी खड़े हैं, उनके ही नेतृ्त में कांग्रेस पार्टी को सांगठनिक तौर पर मजबूती मिलेगी। विकास तिवारी ने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विश्वास की लहर है, उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व से पार्टी की नींव को और अधिक मजबूती मिलेगी।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने देश की मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की मजबूती और भविष्य की नीतियों पर जरूरी विचार विमर्श भी हुआ। बताया जा रहा है कि बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें से एक प्रस्ताव में राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का नेतृत्व करने और अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने का अनुरोध किया गया।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications