Chhattisgarh Assembly Elections 2018: EVM सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने HC में दायर की याचिका
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता ने राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में वीवीपैट की मतगणना को भी शामिल करने संबंधी एक याचिका हाईकोर्ट में लगाई है। उच्च न्यायालय ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है। ये राज्य का पहला मौका है जब ईवीएम को लेकर किसी पार्टी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई हो।

राज्य में 11 दिसंबर को मतगणना होने वाली है। तो वहीं मतगणना से ठीक एक दिन पहले यानि 10 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच करेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में दो चरणों में चुनाव संपन्न होने के बाद लगातार कांग्रेस निर्वाचन आयोग और भाजपा को ईवीएम की सुरक्षा और हैकिंग को लेकर घेरते नजर आ रही है।
कांग्रेस के तरफ से गुरुवार को कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग की गाइडलाइन का हवाला देते हुए 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना वीवीपैट से कराने की मांग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications