Chhattisgarh Naxalite News: 72 घंटे के घेराव के बाद नक्सलियों ने डाले हथियार, शांति वार्ता के लिए लिखी चिट्ठी
Chhattisgarh Naxalite: पिछले 72 घंटों से चल रहे देश के सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर में लगभग 3 हजार माओवादियों के फंसे होने की आशंका है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा पर चल रहे इस ऑपरेशन से डर कर नक्सलियों ने एक बार फिर से शांति वार्ता के लिए कहा है।
तीसरी बार जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि सरकार को बीजापुर-तेलंगाना सीमा से फोर्स अभियान हटा लेना चाहिए और बातचीत करने के लिए आगे आना चाहिए। ये पत्र भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने लिखा है।

Chhattisgarh Naxalite: सरकार से कहा, वार्ता के लिए तैयार
नक्सली संगठन की ओर से जारी पत्र में सरकार से शांति वार्ता के लिए पहल करने की अपील की गई है। पत्र में कहा गया है कि बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर चल रहा घेराव और उन्मूलन अभियान तुरंत रोका जाए। माओवादी पार्टी के प्रभारी रूपेश ने लिखा कि सभी लोग चाहते हैं कि समस्या का समाधान शांति वार्ता के जरिए निकले।
उन्होंने आरोप लगाया कि हम हमेशा से वार्ता के लिए तैयार रहे हैं लेकिन सरकार की नीयत ठीक नहीं है। रूपेश के मुताबिक, जब शांति से समस्या का हल निकाला जा सकता है तब भी सरकार दमन और हिंसा के रास्ते को अपना रही है। बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर बड़े पैमाने पर सैनिक अभियान शुरू किया गया है, जो गलत है।
पत्र में मांग की गई है कि इस सैन्य अभियान को तुरंत रोका जाए और सुरक्षाबलों को वापस बुलाया जाए। साथ ही, सरकार से अपील की गई है कि बातचीत का रास्ता अपनाया जाए और अनुकूल माहौल बनाया जाए। रूपेश ने कहा कि अगर ऐसा किया गया तो सकारात्मक नतीजे सामने आ सकते हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि घेराव अभियान को कम से कम एक महीने के लिए स्थगित किया जाए और हमारी अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी जाए।
Chhattisgarh Naxalite: 72 घंटे से सैन्य घेरे में नक्सली
बता दें कि सरकार बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर CRPF, और तीन राज्यों की पुलिस समेट 5 हजार फोर्स के साथ कर्रेगट्टा, नडपल्ली, पुजारी कांकेर की दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में ऑपरेशन चला रही है। ये जवान कर्रेगट्टा की खड़ी पहाडियों के नीचे खड़े हैं और उग्रवादी पहाड़ी पर बंकर बना कर रह रहे हैं। इस मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलीयों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है इसके साथ ही कई और माओवादियों के ढेर होने की खबर आ रही है।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य घेराबंदी में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1, 2, समेत अन्य कंपनियों के कमांडर समेत लाखों के ईनामी टॉप लीडर हिड़मा, देवा, विकास समेत आंध्र-तेलंगाना-महाराष्ट्र के सेंट्रल कमेटी, DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी), DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर), ACM (एरिया कमेटी मेंबर), संगठन सचिव जैसे बड़े नक्सली समूह मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications