छत्तीसगढ़: बस-ट्रक की टक्कर में 15 पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है, यहां पुलिस अधिकारियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। गनीमत यही रही इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसा बचेली-दंतेवाड़ा मार्ग पर हुआ है। हादसे के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़: बस-ट्रक की टक्कर में 15 पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बचेली-दंतेवाड़ा मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों से भरी बस अचानक ही एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस और ट्रक की टक्कर आमने-सामने हुई। हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल घायल पुलिस अधिकारियों का इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। गनीमत यही है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+