Chhath Puja Special Trains: रेलवे ने 39 छठ स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान, देखें पूरी List
Chhath Puja Special Trains: छठ पूजा साल भर में एक बार आती है, जो कि काफी मानक है। इस पूजा में हर किसी की तमन्ना होती है कि वो ये पर्व अपने घरवालों के साथ घर पर मनाएं लेकिन टिकटों की मारामारी के चलते बहुत सारे लोग चाहकर भी अपने घर नहीं जा पाते हैं।
लेकिन इस बार भारतीय रेलवे यात्रियों की समस्या को समझते हुए कई फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।जिसकी वजह से काफी हद तक यात्रियों की समस्या का समाधान हुआ है और ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर भीड़ कम करने में मदद मिली है।

आपको बता दें कि उत्तर रेलवे ने बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 39 त्यौहार विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यहां हम आपके लिए लाए हैं स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट, जिनमें अभी भी आपको यात्रा के लिए टिकट मिल सकता है।
विशेष ट्रेन का शेड्यूल
- ट्रेन नंबर 02252 6 नवंबर तक नई दिल्ली से पटना जंक्शन (बुधवार, शुक्रवार और रविवार)
- ट्रेन नंबर 02251 7 नवंबर तक नई दिल्ली से पटना जंक्शन (गुरुवार, शनिवार और सोमवार)
- ट्रेन नंबर 04096 18 नवंबर तक आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार )
- ट्रेन नंबर 04095, 19 नवंबर तक अयोध्या कैंट से नई दिल्ली (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार)
- ट्रेन नंबर 04519 24 नवंबर तक आनंद विहार टर्मिनल से बलिया तक (रविवार)
- ट्रेन नंबर 2270 8 नवंबर तक लखनऊ से छपरा (सप्ताह में छह दिन)
- ट्रेन नंबर 2248 5 नवंबर तक नई दिल्ली से पटना (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार)
कैसे करें ऑनलाइन टिकट बुक ?
- IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर क्लिक करें।
- सामने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक कॉलम आएगा, उसे भर दें।
- अपने फोन नंबर या ईमेल आईडी पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा।
- फिर अपनी यूजर और पासवर्ड डालकर अपना अकाउंट लॉग इन करें।
- आपके सामने स्टेशन का नाम वाला पेज आ जाएगा।
- आप अपने गंतव्य स्टेशन का नाम, यात्रा की तारीख भरें।
- इसके बाद आपके सामने ट्रेनों की लिस्ट वाला पेज खुल जाएगा।
- आप उसमें जिस ट्रेन को चुनते हैं उस पर क्लिक करें।
- तुरंत ही टिकट विडों खुलेगी, आप उसमें से एक सीट चुनिए और पेमेंट करें।
- आप पेटीएम, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं।
- टिकट बुक हो जाएगा और इसका मैसेज आपके मोबाइल और मेल पर आ जाएगा।
- आप चाहें तो टिकट का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं नहीं तो फोन के मैसेज से भी काम चल जाएगा।
छठ पूजा का पूरा कार्यक्रम ( Chhath Puja 2024 Date)
- छठ पूजा 2024 ( प्रथम दिन) : 5 नवंबर 2024- नहाय खाय
- छठ पूजा 2024 ( दूसरा दिन): 6 नवंबर 2024- खरना
- छठ पूजा 2024 (तीसरा दिन): 7 नवंबर 2024-संध्या अर्घ्य
- छठ पूजा का 2024(चौथा दिन): 8 नवंबर 2024- उषा अर्घ्य
छठ पूजा में सभी लोग मिलकर घाट पर सूर्य देवता की पूजा करते हैं। इसमें जाति, धर्म, वर्ग के भेदभाव को छोड़कर सभी लोग एकत्रित होते हैं। जो लोग भी इस पूजा को सच्चे मन से करते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है और उनके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।












Click it and Unblock the Notifications